Loading...

असिस्टेंट प्रोफेसर के दूसरे चरण के इंटरव्यू 23 जून से 3 जुलाई तक होंगे

जयपुर

Follow us

Share

आयोग सचिव ने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती, 2023 के तहत पांचवें चरण के साक्षात्कार का आयोजन 23 जून से 3 जुलाई 2025 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। इस भर्ती हेतु साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले समस्त अभ्यर्थी ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन-पत्र डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।

सहायक आचार्य फिजिक्स के साक्षात्कार का द्वितीय चरण

सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा- 2023 के अन्तर्गत फिजिक्स विषय हेतु द्वितीय चरण के साक्षात्कार का आयोजन भी 23 जून से 3 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, वे अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने होंगे। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा विधि रचनाकार (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 में साक्षात्कार के लिए सफल रहे अभ्यर्थियों को प्राप्तांको की पुनर्गणना कराने का अवसर दिया गया है। इसके लिए अभ्यर्थी 12 से 20 जून 2025 को रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

परीक्षा का आयोजन दिनांक 14 जुलाई 2024 को किया गया। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए विचारित सूची 11 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी। विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच कर साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों का परिणाम 17 फरवरी 2025 को जारी किया गया। साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक 2 जून 2025 को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।

उत्तर पुस्तिकाओं में प्राप्त अंकों की पुनः गणना के लिए आयोग की वेबसाइट पर एग्जाम डैशबोर्ड के अंतर्गत इंस्ट्रक्शंस/लिंक कॉलम में उपलब्ध लिंक को क्लिक करते हुए स्वयं के आवेदन क्रमांक, रोल नम्बर एवं जन्म दिनांक से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्तांको की पुनर्गणना के लिए 25 रुपए प्रति प्रश्न पत्र की दर से शुल्क का ऑनलाईन ही भुगतान करना होगा। ऑफलाईन प्रार्थना पत्र एवं ऑफलाईन शुल्क किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। राजस्थान विधिक राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम, 1981 के नियम 25 (1) के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं के प्राप्तांको की पुनर्गणना का प्रावधान किया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं का पुनः परीक्षण किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाएगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।