भारतीय तटरक्षक बल में 630 पदों पर भर्ती
अगर आप देश की समुद्री सीमा की सुरक्षा में अपना योगदान देना चाहते हैं तो भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने आपके लिए शानदार अवसर दिया है। 2025 में नाविक (General Duty, Domestic Branch) और यांत्रिक (Mechanical, Electrical, Electronics) पदों पर कुल 630 वैकेंसी निकाली गई हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और 25 जून 2025 रात 11:30 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल 630 पदों पर होगी भर्ती
भारतीय तटरक्षक बल की इस भर्ती के अंतर्गत कुल 630 पद भरे जाएंगे, जो दो अलग-अलग बैचों के तहत वितरित हैं। CGEPT-01/2026 बैच में नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260 पद, यांत्रिक (मैकेनिकल) के 30 पद, यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) के 11 पद और यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 19 पद शामिल हैं। वहीं, CGEPT-02/2026 बैच में एक बार फिर नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260 पद और नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के 50 पद रखे गए हैं। इस तरह कुल 630 रिक्तियों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
