Loading...

Hindenburg Research: ‘भारत में कुछ बड़ा होने वाला है!’, Hindenburg ने फिर किया एक ट्वीट, अब किसका नंबर?

Delhi

Follow us

Share

Hindenburg:  अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने एक बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि, “भारत में कुछ बड़ा होने वाला है।” शनिवार (10 अगस्त) की सुबह सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर भारतीय कंपनी से जुड़े एक और बड़े खुलासे का संकेत दिया है। ये वही हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी है, जिसने पिछले साल अडानी ग्रुप को लेकर रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसके बाद गौतम अडानी की कंपनी के शेयर गिर गए थे।

अपनी पोस्‍ट में Hindenburg Research ने लिखा है कि, ”भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है।” हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया है कि ये किस संदर्भ में है। लेकिन इस पोस्ट को लेकर दावा किया जा रहा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च किसी भारतीय कंपनी के बारे में एक बार फिर से बड़ा खुलासा करने वाली है।

अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च ने क्या किया था खुलासा?

हिंडनबर्ग रिसर्च ने गौतम अडानी के अडानी समूह को लेकर जनवरी 2023 में एक रिपोर्ट जारी किया था। इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयर अचानक से नीचे गिर गए थे। हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस रिपोर्ट के आने के बाद गौतम अडानी दुनिया के नंबर 2 अरबपति से सीधे 36वें नंबर पर आ गए थे। इतना ही नहीं, गौतम अडानी की संपत्ति में भी बहुत गिरावट दर्ज की गई थी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।