Loading...

झुंझुनूं में राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह

झुंझुनूं,

Follow us

Share

  • 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थी हुए सम्मानित

झुंझुनूं, (रॉयल पत्रिका)। शिक्षा विभाग झुंझुनूं ने नवाचार करते हुए 10वीं व 12वीं बोर्ड के सभी संकायों की परीक्षा में 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का गुरुवार को सूचना केंद्र सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू रहे एवं अध्यक्षता एडीएम अजय कुमार आर्य ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भांबू ने कहा विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे ढृढ़ निश्चय के साथ सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। नई शिक्षा नीति 2020 विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहयोगी साबित हो रही है। एडीएम अजय कुमार आर्य ने कहा कि राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा इतनी बड़ी संख्या में इतने अधिक अंक प्राप्त करना खुशी की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों के बिना किसी दबाव के अपने रूचि के क्षेत्र में करिअर बनाने पर बल दिया। एएसपी हेमंत कुमार ने सायबर फ्रॉड के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरुक करते हुए इंटरनेट व मोबाइल का सदुपयोग करने की सलाह दी। अन्ना फाउंडेशन के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में फाउंडेशन सचिव डॉ कमल मीणा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को करिअर के बारे में मार्गदर्शन दिया। डीईओ जयदीप झाझड़िया ने स्वागत करते हुए शिक्षा विभाग की योजनाओं को राज्य सरकार व विभाग के निर्देशानुसार उत्कृष्ट कार्य करने पर अध्यापकों व विद्यार्थियों का आभार जताया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी उम्मेद सिंह महला ने कहा कि झुंझुनूं जिले में शिक्षा विभाग का यह इस तरह का पहला अभिनव आयोजन हुआ है, सभी परिणामों में जिले की स्थित उत्तम रही है। उन्होंने विभागीय निर्देशानुसार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने की बात कही। जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में कुल 56 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस दौरान डाईट प्रधानाचार्य सुमित्रा झाझड़िया, सीबीईओ अलसीसर राजेंद्र खीचड़ समेत अधिकारी-कर्मचारी व विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीईओ उम्मेद सिंह महला ने किया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।