Loading...

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाएगी छाछ, जानें सेहत के लिए कितनी है फायदेमंद और कितना है उचित सेवन

Jaipur

Follow us

Share

गर्मियों में लोग अक्सर डिहाइड्रेशन की समस्या का शिकार बन जाते हैं। तो ऐसे में छाछ पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। छाछ को पाचन में सहायक, शरीर को ठंडा रखने वाला और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला खाद्य पदार्थ माना जाता है। इसलिए गर्मियों में छाछ पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम पाचन को बेहतर बनाते हैं और हड्डियों की मजबूती बढ़ाते हैं। इसके साथ ही छाछ शरीर के तापमान को कम करने और ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। गर्मियों में शरीर को पानी की जरूरत होती है और इसके लिए छाछ एक बेहतरीन उपाय है।

कितनी छाछ पीना चाहिए?
विशेषज्ञों का कहना है कि छाछ का अधिक सेवन शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकता है। अधिक मात्रा में छाछ पीने से कई बार पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अधिक मात्रा में छाछ पीने से कुछ लोगों में गैस, अपच या पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, छाछ में मौजूद दूध और ताजा तत्व शरीर को अधिक फाइबर और शुगर प्रदान करते हैं। इसलिए, अगर आप सीमित मात्रा में छाछ का सेवन नहीं करते हैं तो वजन बढ़ने की संभावना हो सकती है। इसलिए, अधिक मात्रा में छाछ पीने से बचें। विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार, दिन में 1-2 गिलास छाछ पीना सबसे अच्छा है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है और पाचन में आवश्यक सहायता प्रदान करता है। अधिक मात्रा में छाछ पीने से अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है।

गर्मी में छाछ कैसे फायदेमंद होता है?
दरअसल, छाछ दही से बनती है और दही की तासीर ठंडी होती है। यह गर्मी से बचाने में मददगार है। दही पाचन, रोग प्रतिरोधक क्षमता, आंत के स्वास्थ्य और कई अन्य लाभों के लिए भी जाना जाता है। दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दही मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हो सकता है।  छाछ , मट्ठा या बटर मिल्क खासकर गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि अच्छी सेहत के लिए अगर आप छाछ में करी पत्ता डाल दें, तो यह आपके शरीर के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबित, छाछ पीना त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

शरीर में पानी की कमी को पूरा करनें में मददगार
चाहे हम सुंदर दिखना चाहते हों या शरीर के सभी अंगों को ठीक रखना चाहते हों, हमें हमेशा शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। दही की वजह से छाछ में लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। यह त्वचा और बालों को हमेशा हाइड्रेट रखता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज और मुलायम बनाता है।

  • जलन और खुजली से बचाव
    दही या छाछ में अदरक डालकर पीने से शरीर-त्वचा पर जलन और खुजली से बचाव होता है। ये स्किन स्ट्रेस को कम करता है और उसे तरोताजा और चमकदार बनाता है।

स्किन केयर
करी पत्ता-छाछ में मौजूद करी पाउडर उम्र बढ़ाने में मदद करता है। दही, अदरक और जीरा सभी पाचन को नियंत्रित करते हैं। आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करता है और त्वचा-बालों पर भी अच्छा प्रभाव डालता है।

महसूस कर पाएंगे एनर्जेटिक

छाछ में पाए जाने वाले तत्व आपकी थकान और कमजोरी को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं।छाछ पीकर आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे। कुल मिलाकर गर्मियों में एक गिलास छाछ, आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकती है।

बूस्ट करे इम्यून सिस्टम

मट्ठा पीकर आप अपने इम्यून सिस्टम को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ने से बचने के लिए छाछ पीना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा कैल्शियम रिच छाछ आपकी बोन हेल्थ और मसल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी छाछ को रेगुलरली कंज्यूम किया जा सकता है।

(आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।