Loading...

Himachal Weather: अंजनी महादेव में फटा बादल… पलचान में भारी नुकसान; कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट

Himachal

Follow us

Share

Himachal pradesh Weather Today: हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में एक सप्ताह तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं मनाली में बादल फटा है। जिससे भारी नुकसान हुआ है। नदी में बने एक बिजली प्रोजेक्ट को भी नुकसान हुआ है। बाढ़ से पलचान में एक मकान भी ढह गया है।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में सोलंगनाला के साथ लगते अंजनी महादेव मे मध्यरात्रि बादल फटने से पलचान में भारी तबाही हुई है। पलचान पुल पर मलबा आने से मनाली लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बादल फटने से आई बाढ़ से पलचान में एक मकान भी ढह गया।

इसके अलावा नदी में बने एक बिजली प्रोजेक्ट को भी नुकसान हुआ है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा रात में टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नदी तट पर बसे लोगों को अलर्ट कराया गया है। उन्होंने बताया की बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है।

कई भागों में सात दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में आज से 31 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं, बीती रात को कई भागों में भारी बारिश हुई है। पालमपुर में 68.0, धौलाकुआं 44.0, नयनादेवी 42.6, धर्मशाला 35.4, बीबीएमबी 27.0, डलहौजी 25.0, शिमला 24.8 और चंबा में 22.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उधर चंबा के बनीखेत परिक्षेत्र के तहत आती नगाली पंचायत मजधार गांव में मंगलवार मध्यरात्रि अंधड़ से एक मकान और एक गोशाला की छत उड़ गई। बुधवार सुबह सात बजे चंबा-तलेरू मार्ग पर छौ के समीप नाले का जल स्तर बढ़ने से वाहनों की रफ्तार डेढ़ घंटा थमी रही।

कई भागों में सात दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में आज से 31 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं, बीती रात को कई भागों में भारी बारिश हुई है। पालमपुर में 68.0, धौलाकुआं 44.0, नयनादेवी 42.6, धर्मशाला 35.4, बीबीएमबी 27.0, डलहौजी 25.0, शिमला 24.8 और चंबा में 22.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।