कोटा शहर काजी के हस्तक्षेप से मिला पीड़ित परिवार को न्याय
कोटा, (रॉयल पत्रिका)। इंद्रा कॉलोनी विज्ञान नगर निवासी शाक़िर खान का बेटा क़ामिल हुसैन उम्र 10 साल जिसकी एक खाली पड़े प्लाट में भरे पानी के गड्ढे में खेलते हुए डूबने से मौत हो गयी थी। परिवार वालो ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की और नही मिलने पर कैंडल मार्च प्रदर्शन भी किया। लेकिन उन्हें किसी भी तरह की कोई मदद न मिल सकी। काजी-ए-शहर कोटा जुबेर अहमद साहब की जानकारी में मामला पहुँचा तो क़ाज़ी साहब ने अपने प्रतिनिधि इमरान कुरैशी को इस मामले की जिम्मेदारी दी। अल-फ़लाह ट्रस्ट के समाजसेवी इमरान कुरैशी ने अपने अथक प्रयासों से शनिवार को मृतक बालक के पिता शाक़िर खान को 15 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर भूखंड मालिक से दिलवा कर परिवार को न्याय दिलाया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
