डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को अखण्ड भारत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सम्मान
सवाईमाधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। वरिष्ठ भाजपा नेता, सेवा निवृत्त प्रोफेसर, साहित्यकार, समाजसेवी, पर्यावरणविद तथा राष्ट्रवादी विचारक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को अखण्ड भारत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सम्मान – 2025 से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
भावना कला एवं साहित्य फाउंडेशन तथा साहित्य दर्पण द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी को संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष भावना शर्मा द्वारा अखण्ड भारत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सम्मान – 2025 प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को संगठनात्मक कार्यों का एक लंबा अनुभव है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा विविध सामाजिक संगठनों में वे पिछले पैंतीस वर्षों से निरंतर सक्रिय हैं। शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में वे अपनी एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। डॉ. चतुर्वेदी की 15 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। डॉ. चतुर्वेदी 17 शोधार्थियों के शोध निदेशक रहे हैं। डॉ. चतुर्वेदी ने लगभग 150 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भागीदारी एवं पत्र वाचन किया है। डॉ. चतुर्वेदी ने अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन भी किया है। डॉ. चतुर्वेदी को भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 112 बार सम्मानित किया जा चुका है। वे अब तक 65 बार रक्तदान कर चुके हैं तथा लगभग 1500 वृक्ष लगा चुके हैं। डॉ. चतुर्वेदी की 150 कहानियां एवं आलेख विभिन्न पत्र – पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन पर डॉ. चतुर्वेदी की अनेक वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं। वे एक श्रेष्ठ समीक्षक, कुशल वक्ता तथा कुशल मंच संचालक भी हैं। डॉ. चतुर्वेदी अनेक सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
