‘हिंदुस्तान ज़िंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा मदरसा, जयपुर के छात्रों ने जताया भारतीय सेना पर गर्व
जयपुर के मदरसे में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का स्वागत,आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का पैगाम
जयपुर। राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर स्थित मदरसा जामिया तैयबा में 7 मई को एक खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मदरसे के छात्र- छात्राओं और टीचर्स ने मिलकर भारतीय सेना के हालिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़ोरदार स्वागत किया। मदरसा परिसर हिंदुस्तान जिंदाबाद, इंडियन आर्मी जिंदाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद की आवाज़ों और देशभक्ति के नारे गूंज उठा जिसने छात्र छात्राओं को जोश और गर्व से भर दिया। यह आयोजन उस वक्त हुआ जब देश भर में भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा है, जिसमें सेना ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी प्रशिक्षण केंद्रों को निशाना बनाकर बड़ा एक्शन लिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मदरसा संचालक कारी मोहम्मद इसहाक ने कहा, हमें हमारी भारतीय सेना पर गर्व है। सेना ने घर में घुसकर आतंकियों को मारा और उनको मुंहतोड़ जवाब दिया जिस पर हमें गर्व है। इस मौके पर राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन कायमखानी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता और इसके खिलाफ खड़े होना हर भारतीय का फर्ज़ है। इस कार्यक्रम ने यह पैगाम दिया कि राष्ट्रभक्ति किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि हर भारतीय की पहचान है। मदरसे के छात्रों की जुबान से निकले देशभक्ति के नारों ने साफ कर दिया कि भारत की अखंडता और सुरक्षा के लिए पूरा देश एकजुट है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
