ब्रज नगर में सांसद संजना जाटव का हुआ स्वागत
ब्रज नगर जाटव विकास समिति भरतपुर के नेतृत्व में सांसद पद पर संजना जाटव के निर्वाचित होने पर अंबेडकर पार्क ब्रजनगर पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
भरतपुर। ब्रज नगर जाटव विकास समिति भरतपुर के नेतृत्व में सांसद पद पर संजना जाटव के निर्वाचित होने पर अंबेडकर पार्क ब्रजनगर पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद संजना जाटव तथा सांसद पति कप्तान कप्तान सिंह ने बाबासाहब डॉ भीम राव अंबेडकर तथा संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया गया। उसके बाद कॉलोनी के लोगो ने सांसद तथा मुख्य अतिथि संजना जाटव का चांदी का मुकट, साल तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा अन्य अतिथि सांसद पति कप्तान सिंह, रंजीत सिंह जाटव, विनय सिंगल, गिरीश जौहरी नदबई,नीरज पूर्व सरपंच, दया राम पचौरी , शहर अध्यक्ष, अशोक ताम्बी जिला प्रवक्ता,अवधेश कुमार शर्मा शहर उपाध्यक्ष,गजेंद्र सिंह, धीरज सिंह चिकसाना, बच्चू सिंह बैध् का माला साफा से स्वागत किया गया और समिति के अध्यक्ष द्वारा मांगपत्र पढ़ा गया जिसमे कॉलोनी में टूटी हुई सड़को, नालियों तथा अंबेडकर पार्क में स्टोर कक्ष तथा शौचालय निर्माण की मांग रखी गई जिसको सांसद ने अपने संबोधन में मागपत्र को मानते हुए जल्द ही समाधान करने का भरोसा दिलाया गया। सांसद का सभागार में उपस्थिति सभी महिलाओं द्वारा बारी बारी से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जिससे उनको बहुत खुशी का अनुभव हुआ। सांसद के प्रथम बार निर्वाचित होने के बाद अंबेडकर पार्क में पधारे की खुशी को यादगार बनाने के लिए समिति द्वारा एक पौधारोपण किया गया। समारोह के समापन पर समिति अध्यक्ष सतीश कुमार द्वारा सभी आगुंतको को धन्यवाद दिया गया। इस मौके महासचिव मुकेश पिप्पल, कोषाध्यक्ष मांगी लाल, किशोर लुहासिया, नरेश कैन, गिर्राज सिंह, मंगतू राम, मोहन सिंह खेमरा,नरदेव स्वामी, सुखदेव स्वामी, चरन सिंह,हरभान सिंह, सौरव सिंह, ओमप्रकाश पप्पन, करन सिंह, भगवान सिंह, विजय सिंह खेड़ा, विजय सिंह लुहासिया, लक्ष्मण सिंह, भूप सिंह, सुनील कुमार, दोजी राम, डॉ रूपेंद्र झा, राम सिंह रेंजर, रमन लाल, हरी सिंह, राम नरेश, सुरेन्द्र सिंह, सुगड़ सिंह, हुक्म सिंह सरपंच, मदन लाल, सुशील निराला, रामप्रसाद, अजब सिंह , रामदास , पंचम कुसुम, जितेंद्र कुमार बेवर, मोहन लाल सिही, दुर्जन सिंह, सुरेश बांसी, योगेश सिंह छेक्कना, भगवान सिंह पुठ, हरदेव सिंह , मोहन सिंह मोरोली, जीतू, टोनी , अमित कुमार आदि कॉलोनी के लोग उपस्थित थे ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
