अल्पसंख्यकों को व्यवसाय और शिक्षा के लिए ऋण देगी सरकार
राजस्थान अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र लोगों के लिए व्यवसाय करने या शिक्षा के लिए ऋण दिए जा रहे हैं । अल्पसंख्यक विभाग की फाइनेंस सेल बेरोजगार अल्पसंख्यकों के लिए 1 से 5 लाख रुपए तक ऋण देती है ।
आवेदन 25 जुलाई तक
-राष्ट्रीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के लिए आवेदन शुरू
जयपुर । राजस्थान अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र लोगों के लिए व्यवसाय करने या शिक्षा के लिए ऋण दिए जा रहे हैं । अल्पसंख्यक विभाग की फाइनेंस सेल बेरोजगार अल्पसंख्यकों के लिए 1 से 5 लाख रुपए तक ऋण देती है । जिससे यह अपना रोजगार चला सकें । यह ऋण पंचर की दुकान खोलने, सिलाई – कढ़ाई का काम शुरू करने, किराना दुकान शुरू करने या दूसरे छोटे कुटीर धंधे शुरू करने के लिए दिया जाता है । इसी तरह अल्पसंख्यक समुदाय के गरीब बच्चों, जो हायर एजुकेशन, प्रोफेशनल कोर्स, डिप्लोमा आदि के लिए दिया जाता है । जयपुर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्धा ने बताया कि ऋण आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई (ऑनलाइन) रखी गई है और ऑफलाइन आवेदन 9 अगस्त तक किए जा सकते हैं ।
जयपुर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक ने यह भी जानकारी दी कि जयपुर में विभाग की ओर से चलने वाले गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं । इसी तरह आवासीय विद्यालय के लिए प्रवेश चालू है ।
अल्पसंख्यक समुदाय में मुस्लिम, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी आते हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
