झुंझुनू आयेंगे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी
26 जुलाई को आयोजित कारगिल विजय दिवस” के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में करेंगे शिरकत।
झुंझुनू। डॉ. सलाउदीन चोपदार फाउंडेशन झुंझुनू के सदस्य कैप्टन सुल्तान खान, कैप्टन टीपू सुल्तान व फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं राजस्थान मदरसा बोर्ड चेयरमैन एम.डी. चोपदार ने दिल्ली पहुंचकर राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को झुंझुनू आने का न्यौता दिया। जिसे इमरान प्रतापगढ़ी ने सहर्ष स्वीकार किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सलाउदीन चोपदार फाउंडेशन झुंझुनू के डायरेक्टर एम.डी. चोपदार ने बताया कि 26 जुलाई के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में बतौर अतिथि मेजर जनरल ए.जे.बी. जानी, कर्नल आर.के. शर्मा, लेफि. जनरल एस. एस. कटेवा (वी.एस.एम.). ब्रिगेडियर अजीत सिंह, ब्रिगेडियर साकिब खान, पूर्व आईएएस अशफाक हुसैन, कर्नल शौकत अली खान व झुंझुनू के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी शामिल होगें। इस अवसर पर शेखावाटी के सभी पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन उपस्थित रहेंगे। “कारगिल विजय दिवस” की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में शेखावाटी (झुन्झुनूं, चुरू, सीकर, नीम का थाना) के कारगिल युद्ध में विजेता योद्वाओं एवं कारगिल शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान किया जायेगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
