राजस्थान सरकार के बजट में मुस्लिमों कि घोर उपेक्षा :- एस.डी.पी.आई.
राजस्थान के बजट पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया (एस डी पी आई) राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. शहाबुद्दीन खान ने एक बयान जारी कर इसे अल्पसंख्यक विशेषकर मुस्लिम समुदाय की घोर उपेक्षा करने वाला बताया।
जयपुर। राजस्थान के बजट पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया (एस डी पी आई) राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. शहाबुद्दीन खान ने एक बयान जारी कर इसे अल्पसंख्यक विशेषकर मुस्लिम समुदाय की घोर उपेक्षा करने वाला बताया। उन्होनें कहा कि वैसे तो पुरा बजट ही जुमले बाजी है, इस बजट में किसानों की ऋण माफी, दलितों, पिछड़ों के विकास के लिए कोई ठोस घोषणाएं नहीं की गई हैं लेकिन प्रदेश की एक बडी मुस्लिम आबादी की घोर उपक्षा अवश्य की गयी हैं, न तो बजट में मदरसा पैराटीचर्स को स्थायी करने की कोई घोषणा की है न मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए एक रूपये का भी प्रावधान किया है और न ही अल्पसंख्यक मंत्रालय में किसी नये छात्रावास के निमार्ण की घोषणा की है। मुस्लिम छात्र छात्राओं को मिलने वाली छात्रावृत्ति के लिए भी बजट में कोई घोषणा नहीं की गयी हैं। प्रदेश की पिछली सरकारें वक्फ सम्पत्तियों के विकास के लिए वक्फ बोर्ड को अनुदान देती रही हैं लेकिन इस बजट में वक्फ बोर्ड को एक रूपया भी अनुदान नही दिया गया हैं। डा. शहाबुद्दीन खान ने अपने बयान में आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार का मुस्लिम विरोधी रवैया इस बजट में साफ नजर आता है इस बजट में की गई घोषणाओं से स्पष्ट होता है कि मुसलमानों का विकास इस सरकार के एजेण्डे में ही नहीं हैं। डा. खान ने सरकार से मांग की कि जब बजट को लेकर जब सरकार अपना जवाब पेश करेगी उस समय मुसलमानों के विकास के लिए बजट में घोषणा करें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
