हजरत सैय्यद मेहबूब-उर-रहमान नियाज़ी का 8वा उर्स हुआ संपन्न
संसार चंद्र रोड़ स्थित मीर जी का बाग में उर्स का आयोजन,
महफीले समा कव्वाली,कुल की रस्म के साथ हुआ उर्स का समापन,
डॉ सैय्यद हबीब-उर-रहमान नियाज़ी ने मांगी देश की उन्नति के लिए दुआ
राजधानी में संसार चंद्र रोड़ स्थित दरगाह सैयद मीर कुर्बान अली में हजरत महबूब-उर-रहमान किव्ला नियाज़ी का आठवां सालाना उर्स दरगाह परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें आज शनिवार को सुबह 11:00 बजे मीलाद शरीफ की महफिल हुई, बाद नमाज़े जोहर हज़रत सैयद हबीब-उर-रहमान नियाज़ी साहब की सरपरस्ती में महफ़िले समा (कव्वाली) दोपहर 2.00 बजे से 4.30 बजे तक हुई,
सैयद महबूब-उर-रहमान नियाजी किव्ला की कुल रस्म उसके बाद रंग के साथ उर्स का समापन हुआ।
हजरत सैयद हबीब-उर-रहमान नियाजी साहब की सरपरस्ती में महफ़िले समा आयोजित हुई, जिसमें मशहूर कव्वाल तसलीम हसनैन नियाज़ी एण्ड पार्टी बरेलवी के अलावा फिल्म जगत की जानी पहचानी पार्टी स्थानीय साबरी बन्धु एण्ड पार्टी, अब्दुल्लाह अब्दुल हक फरीद साबरी एण्ड पार्टी, नदीम वारसी, दीन मोहम्मद एण्ड पार्टी और अनवार नियाजी एण्ड पार्टी आदि ने कव्वालियों पेश कर नज़राना-ए-अकीदत पेश किया। उर्स के समापन पर सज्जादानशीन हज़रत सैयद हबीब-उर-रहमान नियाज़ी साहव ने मुल्क और अपने सूबे की खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की।
स्थानीय सज्जादानशीनों में खासतौर से जनाब मोहिउद्दीन मियां, खुसरो मियां दरगाह हज़रत मौलाना जियाउद्दीन साहव, मोईन मिस्कीनी साहव, सैयद मुशाहिद अली दरगाह अजमेर शरीफ से,
राज हज कमेटी चेयरमैन के
अमीन कागजी और हज कमेटी सदस्य अब्दुल हकीम,पार्षद अयुब,मोहम्मद अयूब खान फुलेरा सदस्य राज्य स्तरीय सतर्कता समिति खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, एम. सादिक खान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा (भाजपा),
असगर खान उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस जयपुर, दिनेश शर्मा पूर्व शहर अध्यक्ष जयपुर शहर कांग्रेस, चेतन पाटनी व अशोक पाटनी “पाटनी कॉलोनाइजर्स” एवं अन्य मशहूर व्यावसायीगण, राजेश चौधरी पूर्व राज कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ, अब्दुल रज्जाक भाटी अध्यक्ष कामगार कांग्रेस राजस्थान, पार्षद अब्दुल बहीद नियाज़ी आदि ने उर्स में शिरकत की। उर्स में बरेली, इलाहाबाद, दिल्ली, सीकर, झालावाड़, कोटा, अन्ता, वारां, बूंदी, कापरेन, हैदराबाद, अमरोहा, आगरा, अजमेर और बीकानेर आदि से ज़ायरीन बड़ी तादाद में शरीक हुए।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
