Loading...

रोज़े के टाईम टेबल का हुआ विमोचन

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद यासीन

नागौर (रॉयल पत्रिका)। दरगाह बड़े पीर साहब में 19 फ़रवरी बरोज बुध को मगरिब की नमाज़ के बाद आगामी मार्च में शुरू होने वाले पवित्र रमज़ान माह के रोज़ों का टाईम टेबल का विमोचन दरगाह के सज्जादा नशीन सैय्यद सदाकत अली जीलानी ने किया। जीलानी ने बताया की अगर चाँद 29 का हुआ तो पहला रोज़ा एक मार्च बरोज़ शनिचर को होगा। जिसमे सेहरी का खत्म वक़्त 5 बजकर 37 मिनिट पर होगा और इफ्तार का समय 6 बजकर 40 मिनिट का रहेगा। अगर 29 के चाँद के अनुसार रोज़ा नहीं हुवा तो फिर 30 के चाँद के अनुसार पहला रोज़ा 2 मार्च  बरोज़ इतवार को होगा। जिसमे ख़त्म सेहरी का वक़्त 5 बजकर 36 मिनिट पर होगा तथा इफ्तार 6 बजकर 40 मिनिट का होगा । जीलानी ने ये भी बताया की ये टाईम टेबल शहर नागौर और आस पास के क्षेत्रों के लिए नागौर के जामए हुमेरा मदरसा हमीदुल उलूम के दायमी टाईम टेबल के अनुसार तैयार किया गया है। जीलानी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोज़ो मे दरगाह बड़े पीर साहब के बुलंद दरवाजे पर लगा सायरन दिन में  तीन बार बजाया जायेगा जिसमें रात्रि ढाई बजे सेहरी करने के लिए जगाने हेतु, सेहरी का समय ख़त्म होने पर एवम शाम को इफ्तार का समय होने पर बजाया जायेगा। जीलानी ने रोज़ेदारों के लिए कहा की मोबाईल कि घड़ी से समय का मिलान करें तथा दरगाह में लगा सायरन रोज़े के टाईम टेबल के अनुसार ही बजाया जायेगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।