Loading...

भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में मानक क्लब की तृतीय गतिविधि

Jaipur

Follow us

Share

मानक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर सवाई माधोपुर में अध्यापक मोहम्मद अज़हरुद्दीन खान ने मानक क्लब के सदस्यों को मानक क्लब के कार्यक्षेत्र, मानक चिन्ह के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य लुकमान अहमद ने छात्राओं को भारतीय मानकों की आवश्यकता एवं महत्व के साथ-साथ उनके उपभोग करने की सलाह देते हुए इस अभियान को सशक्त बनाने हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता के बाद प्रतिभागियों को अल्पाहार करवाया गया और पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें छात्रा कोमल सैनी ने (कक्षा-9) प्रथम स्थान,  सुगना (कक्षा-10) ने द्वितीय स्थान, सोनम (कक्षा-09) ने तृतीय स्थान,तथा आलिया (कक्षा-08) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। मेंटोर टीचर मोहम्मद अजहरुद्दीन खान ने विद्यार्थियों को वस्तुओं के निर्धारित मानकों तथा वस्तुओं की गुणवत्ता निर्धारण और मानक युक्त वस्तुओं के उपयोग करने व कराने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल में सत्यनारायण सोनी, भरतलाल सैनी ने सहयोग किया। इस मौके पर रिसोर्स पर्सन बीआईएस पवन कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।