डॉ कादिर हुसैन रकमा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए
चूरू(रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव आसलु से राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (रकमा,रजिस्टर्ड) की घोषित कार्यकारिणी में डा कादिर हुसैन को पुनः प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रकमा चुरू के पुर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद रमजान खान, मोहम्मद नियाज़ खान,शेर खान मलकाण, मोहम्मद जावेद नत्थू खान, इंतजार निर्बाण, जाकिर झारियावाला, रज्जब चौहान, डॉ मोहम्मद इकबाल भाटी,राम सिंह पुनिया आदि ने स्वागत किया। डॉ कादिर हुसैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हाजी अतीक अहमद व्याख्याता जयपुर, प्रदेश महासमिति सभाध्यक्ष सहायक अभियंता आसम खान अलवर, रकमा महासमिति महासचिव मोहम्मद हबीब खान जयपुर, प्रवक्ता इमरान खान जयपुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष रहमतुल्लाह जयपुर और समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसको निभाने का सब को भरोसा दिलाता हूँ व प्रदेश अध्यक्ष हाजी अतीक अहमद व्याख्याता जयपुर का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
