Loading...

इकरा फाउंडेशन के तत्वावधान में इकरा गर्ल्स हॉस्टल सीकर का सम्मान समारोह

Follow us

Share

 

मोहम्मद अली पठान

चूरू(रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय ‌से काफी संख्या में इकरा फाउंडेशन कि और से‌ इकरा गर्ल्स हॉस्टल सीकर के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए‌ इकरा फाउंडेशन के पहले प्रोजेक्ट सीकर के पूरे होने पर तमाम भामाशाहों के सम्मान में यह प्रोग्राम रखा गया।  लगभग 200 भामाशाहों का सम्मान किया गया। चूरू से गये भामाशाहों का  शाल उढाकर व‌ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। जिसमें चूरू के भामाशाह‌ डॉक्टर एफ.एच. गोरी ‌का भी सम्मान किया गया। आपने कहा की सभी के सहयोग से कौम की बच्चियों के लिए बनाई गई इस इमारत के लिए सभी ‌ने दिल खोलकर सहयोग किया और आगे भी कौम‌ की कामयाबी के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। इसी क्रम में चूरू से इकरा फाउंडेशन के फाउंडर्स मेंबर्स एवं भामाशाह‌ पूर्व एडिशनल कमिश्नर शौकत खान झारिया, पूर्व एडिशनल एसपी अयूब खान,‌ एयाज खान पुर्व एडीपी,‌ ‌ डॉ मुमताज कुरैशी आदि मौजूद रहे। इकरा फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी शमशाद खान जाबासर ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एम डी चौपदार उपस्थित रहे।  समारोह ‌कामयाबी की ओर बढ़ता रहे इसके लिए दुआएं की गई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।