रहबर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी, बारां का सम्मान समारोह संपन्न
बारां (रॉयल पत्रिका)। रहबर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा सरकारी सेवा में चयनित छात्रों का सम्मान समारोह शनिवार 4 जनवरी 2025 को दरगाह बाबा पठान साहब पर आयोजित किया गया। सोसायटी के इकबाल आलम ने बताया कि प्रोग्राम के अतिथि पंचायत श्योपुरियांन अंसारी के सदर हाजी इकबाल अंसारी, बारां वक्फ कमेटी चेयरमैन इरफान अंसारी, राकमा के जिलाध्यक्ष रईस अहमद, मास्टर अनवर अली, मास्टर अब्दुल मतीन और लईक अहमद अंसारी रहे। जिनका रहबर सोसायटी के सदस्यों ने माला पहनाकर इस्तकबाल किया। इस अवसर पर बोलते हुए मेहमानों ने कहा कि रहबर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा समाज के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग देकर सरकारी सेवा के लिए तैयार कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसका परिणाम है कि सरकारी सेवा में चयनित 19 छात्रों को शनिवार को माला पहनाकर और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में टीचर, L 2, L 1, लाइब्रेरियन, पीटीई, व्याख्याता एमपी, स्पेशल टीचर, लेब असिस्टेंट सहित अन्य फील्ड में पोस्टेड हुए छात्रों का सम्मान किया गया
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
