एडवोकेट मोहम्मद अशफाक भाईजान की 23 वीं बरसी पर पेश की खिराजे अकीदत
शब्बीर हुसैन
बारां(रॉयल पत्रिका)। हाड़ौती में अमन के फ़रिश्ते, हिन्दू- मुस्लिम एकता के प्रतीक, राजस्थान में अपनी अलग पहचान बनाने वाले गरीबों, बेसहारा लोगों के हमदर्द, कॉम के रहनुमा रहे मरहूम एडवोकेट मोहम्मद अशफाक भाईजान की 23 वीं बरसी के मौके पर मदरसा अंजुमन इस्लामियां कमेटी द्वारा सदर माजिद सलीम के नेतृत्व में कब्रिस्तान जाकर मरहूम के लिए फातिहा पढ़कर दुआएं मगफिरत की। इस मौके पर भाईजान के बेटे एड. नवीद अशफाक रज़ा भाईजान ने कहा कि मरहूम भाईजान एक अज़ीम शख्सियत के मालिक थे जब तक वो रहे उन्होंने हमेशा हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा बनाए रखा, सभी धर्मों के लोग उनकी बहुत इज़्ज़त करते थे, कोई भी मामला हो प्रशासन उन्हें ज़रूर याद करता था। पूरे हाड़ौती सम्भाग में वो अमन के फरिश्ते के नाम से प्रसिद्ध थे वह हमेशा पढ़ने लिखने पर बहुत जोर देते थे क्योंकि इसके बिना समाज की तरक्की नहीं हो सकती उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी पढ़ाई-लिखाई अमन भाईचारा में लगा कर गुजारी। अंजुमन सदर माजिद सलीम ने भी भाईजान के खुबियों के बारे में जानकारी दी और कहा कि हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए और उनकी तरह नाम रोशन करना चाहिए उन्होंने बच्चों को पढ़ लिख कर भाईजान के जैसा बनने की बात कही। अल फलाह ट्रस्ट कोटा के ट्रस्टी किफायत शेख ने भी भाईजान के जरिए किए गए शिक्षा, सामाजिक व भाईचारा के कामो को आगे बढ़ाने की बात कही जिससे कि आज के बच्चे और समाज के लोग और ज्यादा कामयाबी हासिल कर सके। उनकी बरसी के मौके पर नायब सदर जाकिर मंसूरी, सेकेट्री मोहम्मद आसिफ, शहर काजी अब्दुल कय्यूम, प्रोग्राम कनवीनर इकबाल नेता, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी, पूर्व सदर फकीर मोहम्मद, मास्टर शराफत हुसैन, समाजसेवी शेख बहादुर, रशीद लोढ़ी, प्रिंसिपल सादिक हुसैन, वाईस प्रिंसपल मोहम्मद आबिद देशवाली, पार्षद जाकिर, अतीक अहमद, नासिर खान बंटी, इरफान मंसूरी, रईस अहमद, बुंदु भाई शिकारी, मास्टर नसीम खान, सखावत अंसारी, अनवर हाशमी, हाफिज इरफान, जफीर अहमद, तोसिफ अहमद, अशरफ अली, जावेद अली, मुन्ना अली, मोहम्मद हुसैन, जाहिद भाई, सिराज भाई आदि ने भाईजान को खिराजे अकीदत पेश की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
