नगर पालिका मांगरोल का वरिष्ठ सहायक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
शब्बीर हुसैन
बारां(रॉयल पत्रिका)। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर कोटा शहर इकाई द्वारा बारां में कार्यवाही करते हुए धनप्रकाश वरिष्ठ सहायक, नगर पालिका मांगरोल, जिला बारां को परिवादी से 10 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा करवाए गए विभिन्न कार्यों के बकाया बिलों को पास करने की एवज में आरोपी धनप्रकाश वरिष्ठ सहायक द्वारा 35 हजार रुपए रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस शिवराज सिंह के सुपरविजन में एसीबी की कोटा शहर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर 9 जनवरी 2025 को उप पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद के द्वारा मय टीम के बारां में ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी धनप्रकाश वरिष्ठ सहायक को परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
