Loading...

हरसोलिया अंतर्राज्यीय स्तर पर डॉ. अंबेडकर सेवा श्री सम्मान 2024 से सम्मानित

Jaipur

Follow us

Share

अटरु/चौमूं(रॉयल पत्रिका)। भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा 16वां अंतर राज्य शिक्षा, साहित्य व समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समारोह बारा जिले के पंचायत समिति अटरू के खेड़लीगंज में स्थित श्रीराम रिसोर्ट में प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर स्वामी आत्माराम उपाध्याय के सांनिध्य में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान वंदना नागर थी एवं अध्यक्षता अकादमी के संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीलाल धाकड़ ने की। विशिष्ठ अतिथि डॉ. अंबेडकर नेशनल अवार्ड राष्ट्रपति से सम्मानित व अकादमी के राष्ट्रीय सचिव बाबूलाल निर्मल, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष हेमलता कासोटिया, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम कॉर्डिनेटर शांति सूंदास, लॉर्ड बुद्धा सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष एडवोकेट सुंदरी डोगर, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिरोहिया, प्रदेश संगठन मंत्री आचार्य निर्भयदास, प्रदेश सचिव बनवारी लाल मेहरड़ा थे। सभी अतिथियों ने चौमूं तहसील के ग्राम टांकरडा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया का माला, साफा पहनाकर अंतर्राज्यीय स्तर पर डॉ. अंबेडकर सेवा श्री सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।