जगदीप सिंह: संसार में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाला CEO, सुंदर पिचाई से भी 10 गुना ज्यादा
भारतीय मूल के आंत्रप्रेन्योर जगदीप सिंह के बारे में इस समय खूब बातें हो रही हैं। उनका नाम और चेहरा वायरल होता जा रहा है। वह इसलिए क्योंकि जगदीप सिंह दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले कर्मचारी बन गए। जी हां। उनकी सैलरी दुनिया के किसी भी सीईओ से ज्यादा थी। इतनी ज्यादा कि हिसाब-किताब लगाकर यदि एक दिन की कमाई निकालें तो यह आंकड़ा 48 करोड़ रुपये का बैठता है। सालाना आधार पर 17,500 करोड़ रुपये। लोग यह जानने में भी उत्सुक हैं कि जगदीप सिंह ऐसा क्या काम करते थे कि उन्हें इतना तगड़ा पैकेज मिलता है?
यह कहानी किसी एक शख्स की नहीं, बल्कि एक भारतीय प्रतिभा की है, जो इस समय ग्लोबल स्तर पर पहचान पा चुकी है। जगदीप सिंह ने काम ही ऐसा किया है कि उनका नाम अब दुनिया का सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ के तौर पर दर्ज हो चुका है। उनकी जर्नी इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी की टेक्नोलॉजी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की मिसाल है।
क्वांटमस्केप के फाउंडर, बड़े ग्रुप्स ने लगाया पैसा
जगदीप सिंह ने 2010 में क्वांटमस्केप नाम की कंपनी की स्थापना की थी। यह कंपनी नई पीढ़ी की सॉलिड-स्टेट बैटरियों पर काम करती है। ये बैटरियां इलेक्ट्रिक वाहनों की एनर्जी एफिशिएंसी को बढ़ाने और चार्जिंग टाइम को कम कर देती हैं। ईवी की दुनिया में यह काम एक क्रांति की तरह है। जगदीप सिंह की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व ने कंपनी को प्रसिद्धि दिलाई, जिसमें वोक्सवैगन और बिल गेट्स जैसे उद्योग जगत के दिग्गजों ने उन पर भरोसा किया और पैसा भी लगाया। क्वांटमस्केप से पहले, जगदीप सिंह ने विभिन्न कंपनियों में 10 से अधिक वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। इससे उन्हें उभरती तकनीकों को गहराई से समझने का मौका मिला। उनकी शिक्षा भी शानदार रही। वे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से बी।टेक और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से एमबीए करके निकले और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।जगदीप सिंह का वेतन पैकेज असाधारण था। इसमें 19,000 करोड़ रुपये (लगभग 2.3 बिलियन डॉलर) के स्टॉक ऑप्शन शामिल थे। यह पैकेज उनकी पर्सनल उपलब्धियों और क्वांटमस्केप की ग्रोथ में उनके योगदान को देखते हुए दिया गया। 16 फरवरी 2024 को, सिंह ने क्वांटमस्केप के सीईओ पद से इस्तीफा देकर कंपनी की कमान सिवा सिवाराम को सौंप दी। इस्तीफे के भी उन्होंने अपना सफर जारी रखा और अब वे एक “स्टील्थ स्टार्टअप” के सीईओ हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट (@startupjag) से पता चलता है कि वे नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं, जिससे भविष्य में और चमत्कार देखने को मिल सकते हैं। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई भी ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ की लिस्ट में गिने जाते हैं। उन्होंने 2004 में गूगल को ज्वाइन किया था। अप्रैल 2023 के आंकड़ों को मुताबिक, उनकी सालाना सैलरी 1663 करोड़ रुपये है। सैलरी के अलावा भी उन्हें कई भत्ते मिलते हैं। इन सबको मिलाकर उन्हें लगभग 1854 करोड़ रुपये मिलते हैं। प्रतिदिन के हिसाब से 5 करोड़ रुपये बनते हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
