जिलानी ने रक्तदान कर गरीब ग्रामीण की मदद
मोहम्मद यासीन
पाली (रॉयल पत्रिका)। बांगड़ अस्पताल में समाजसेवी जावेद जिलानी ने मददगार बन निभाई जिम्मेदारी, ग्राम तेजा रा गुड़ा से एक गरीब ग्रामीण परिवार जिला मुख्यालय पर बांगड़ अस्पताल में इलाज कराने हेतु गंभीर हालत में भर्ती हुआ। जहां विशेषज्ञ डॉ. द्वारा मरीज को जल्द ही बी नेगेटिव खून की व्यवस्था करने की बात कही। तब पीड़ित परिवार ब्लड की व्यवस्था को लेकर इधर-उधर काफ़ी दौड़-धूप की, लेकिन वो व्यवस्था नहीं कर पाये और थक-हार कर अपने परिचित एक कपड़ा व्यवसायी को अपनी पीड़ा बताई तब व्यवसायी ने पीड़ित को ढांढस बंधाया और युवा समाजसेवी जावेद जिलानी से सम्पर्क कर पीड़ित व्यक्ति की मदद करने की अपील की। समाजसेवी ने तुंरत प्रभाव से पीड़ित को 2 ब्लड बी नेगेटिव की व्यवस्था कर राहत पहुंचाई। तब पीड़ित रूप सिंह ग्राम तेजा रा गुड़ा ने इनाम स्वरूप एक हज़ार रुपए की पेशकश की। इस पर जिलानी ने कहा कि आप यह रुपये अपने पास रखें और कभी भी इस सरकारी अस्पताल में किसी को भी किसी भी रुप में रुपए पैसे ना दें, यहां हम लोग सिर्फ और सिर्फ मानवता की सेवा करते हैं और नि:शुल्क और नि:स्वार्थ भाव से करते हैं। तब पीड़ित व्यक्ति की आंखों से खुशी से आंसू छलक पड़े और उन्होंने समाजसेवी जावेद जिलानी को दिल से आर्शीवाद दिया और कहा कि ईश्वर आप को हमेशा खुश रखें। आपने बिना किसी भेदभाव से मदद कर कौमी एकता और भाईचारे की मिसाल कायम है। मैं जिंदगी भर इस बात को नहीं भूल सकता हूं।आपने वाकई मानव धर्म निभाया है। ज्ञात रहे जिलानी पूर्व में सैकड़ों पीड़ित मानवता की सेवा में अपनी भागीदारी निभाते रहे हैं।जिलानी पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं, वे बिना किसी भेदभाव के बांगड़ चिकित्सालय में ब्लड कि व्यवस्था करवा देते हैं । उनके साथ उनकी पूरी टीम बेहतरीन काम कर रही है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
