नव वर्ष की पूर्व संध्या पर “नशा मुक्त समाज” मुहिम के तहत पोस्टर विमोचन का आयोजन
जोधपुर (रॉयल पत्रिका)। नवीन जोधाणा जागरुक मंच संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष आसिफ नूरी ने बताया कि संस्थापक साजिद खान के दिशा निर्देशों पर ‘नशा मुक्त समाज‘ मुहिम के तहत यूनाइटेड उम्माह वेलफेयर सोसायटी और नवीन जोधाणा जागरूक मंच संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जोधपुर के हज हाउस में पोस्टर विमोचन कर उम्मेद स्टेडियम और बम्बा आदि इलाकों में नशा विरोधी स्टिकर लगाये गये। विशिष्ठ अतिथि रिटायर्ड एसपी मुमताज खान एवं चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति अपने परिवार के साथ धोखा कर रहे है नशे में बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी को जागरूकता, अपनेपन एवं दुलार से ही बचाया जा सकता है। छोटे-छोटे बच्चे इस नशे के शिकार हो रहे हैं। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने अभिभावकों से इस ओर ज्यादा ध्यान देने की बात कहीं। यूनाइटेड उम्माह वेलफेयर सोसायटी के सचिव रशीद अंसारी ने बताया कि पोस्टर विमोचन के मौके पर हज कमेटी के डायरेक्टर काजी़ इकरामुद्दीन, रिटायर्ड एडिशनल एसपी मुमताज खान, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक, यूनाइटेड उम्माह वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल रहीम सांखला, साजिद खान, जोधाणा प्रदेशाध्यक्ष इंसाफ अली भाईजान, मोहम्मद हारुन, आसिफ नूरी, अजीज पठान, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद असलम, अतीक सिद्दीकी, आसिफ खान सिंधी, उमर सामरिया, रहीम मोदी आदि उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
