Loading...

तालीम से परिवार व मुल्क का नाम करें रोशन – सय्यद नूर मियां

Jaipur

Follow us

Share

जोधपुर (रॉयल पत्रिका)। उदयमन्दिर आसन स्थित हजरत रोशन अली शाह दुर्वेश रहमतुल्लाह अलैय के 127 वें उर्स के अन्तर्गत रात्रि में रोशन दुर्वेश चौक में आईजी ग्रुप एवं दरगाह कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में तकरीर एवं (धार्मिक व्याख्यान) सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। बकरा मंडी मदीना मस्जिद के पेश इमाम सय्यद नूर मियां ने ‘इस्लाहे मआशरा‘ (समाज सुधार) विषय पर बोलते हुए कहा कि हमें नमाज के साथ-साथ, लोगों की भलाई व आपसी मुहब्बत का संदेश देना चाहिए। हमे औरतों को समान अधिकार, हमारे बच्चें व खासकर बच्चियो को मदरसे की तालीम के साथ ही हिन्दी, इंग्लिश, कम्प्यूटर व आज के तरक्की के क्षेत्र के महारथी बनाना होगा। तभी हम दुनिया में परिवार व मुल्क का नाम रोशन कर सकेंगे। प्रताप नगर फैज ए आम मस्जिद के पेश इमाम मौलाना साजिद हुसैन रिज़वी ने कहा कि हमे समाज में लोगों को खासकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना होगा। हमें इस्लाम के आदेशानुसार जुआं, शराब, सट्टा व दूसरी सामाजिक बुराईयों से आमजन को बचाने के लिए दीनी और दुनियावी तालीम (धार्मिक व सांसारिक शिक्षा) का पैगाम देना होगा। उदयमन्दिर भिस्तियान मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद इमरान ने बताया की मदरसा रोशन इस्लामिया में पढने वाले बच्चे व बच्चियों ने इस्लामिक सवाल-जवाब, तिलावत, नात शरीफ एवं अन्य इस्लामिक जानकारी का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रोग्राम में शिरकत करने वाले 37 मदरसा स्टूडेंट, साल भर बेहतरीन कार्य करने वाले 25 टीचर, निशानेबाज गोल्ड मेडलिस्ट अब्दाल खालिद, बॉडी बिल्डिंग गोल्ड मेडलिस्ट हारून अब्बासी, अतिथियों एवं सहयोगियों को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

दरगाह सदर भूरजी कुरैशी व सचिव नईम भाटी ने बताया कि प्रोग्राम में पीर नजमुद्दीन सुलेमानी चिश्ती अल फारूकी, कौम अब्बासियान के अध्यक्ष रशीद खान अब्बासी, पार्षद शेर मोहम्मद, मदरसा मैनेजर मुस्तकीम अब्बासी, इण्डियन जैन्टलमेन ग्रुप के सदस्य सिकन्दर पंवार, निजाम भाटी, अनवर अब्बासी, नदीम सरकार, नवाज लंगा, राजस्थान पुलिस के रोशन अब्बासी, जाकिर हुसैन, मौलाना जीशान, सादिकुल इस्लम, अमान अत्तारी, अदनान अत्तारी, अकरम भाटी, रमजान पंवार, शहाबुद्दीन सैद, निसार बैलिम तथा हजरत रोशन अली शाह दरगाह के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित अब्बासी समाज के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं एवं आस-पास के कई लोग मौजूद थे। नात खां हाजी बुन्दू हसनने खुबसूरत नात पढी। अन्त में सलातोसलाम के बाद फातेहाखानी हुई और सभी को शिरनी बांटी गई। मुल्क में अम्नोशान्ति, तरक्की, खुशहाली, भाईचारे की विशेष दुआ कराई गई। संचालन नदीम सरकार ने किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।