Loading...

कायमखानी छात्रावास कमेटी चूरू के अध्यक्ष बने जब्बार खान अलफखानी

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद अली पठान

चूरू(रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर राजस्थान कायमखानी महासभा चूरू ‌द्वारा कायमखानी‌ छात्रावास में बैठक संपन्न हुई। जिसमें समाज के जिम्मेदारों ने सर्व सहमति से कायमखानी छात्रावास के संचालन और रख- रखाव के लिए एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया। जिसमें सभी ने सर्व सहमति से जब्बार खान अलफ़खानी को चूरू कायमखानी छात्रावास कमेटी का अध्यक्ष और हाजी हनीफ खान नसवाण और रमजान खान जोइया को सरंक्षक बनाया गया। जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है वे जल्द कायमखानी छात्रावास चूरू की कमेटी तैयार करके समाज की अगली मीटिंग मे पेश करेंगे। मीटिंग में राजस्थान कायमखानी महासभा चूरू जिलाध्यक्ष मुंशी खान‌ की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कार्यवाहक अध्यक्ष रमजान खान जोइया, सचिव सलेमुदिन खान रुकनखानी,  हाजी हनीफ खान  नसवाण,  इक़बाल खान, जावेद खान‌ एडवोकेट, अकरम खान‌ अल्फखानी, असलम खान‌ दौलत खानी, अख्तर खान रुकनखानी, महबूब खान नसवाण, अजीज खान पार्षद, जंगशेर खान पिथिसर, आरिफ खान पिथिसर एवं ज़ाकिर खान के.के. एवं समाज के ‌गणमानजन उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।