Loading...

जिले में सड़क सुरक्षा माह 2025 परवाह

Jaipur

Follow us

Share

बारां,(रॉयल पत्रिका)। जिले में सड़क सुरक्षा माह 2025 इस वर्ष 1 से 31 जनवरी तक मनाया जाएगा। माह के दौरान परवाह थीम के साथ सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार 3 जनवरी को पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर में वाहन रैली निकाली गई। जिसमें उन्होंने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा और हेलमेट पहनें, जान बचाएं जैसे संदेश दिए। वहीं जिला कलक्टर ने हेलमेट लगाकर आने वाले कर्मचारियों को पुष्प देकर सम्मानित और सभी उपस्थित जनों को सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा दिलाई।

जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर व एसपी राजकुमार चौधरी रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला कलक्टर ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को कम करना है। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया गया। जिला कलक्टर ने कहा सड़क पर हर जीवन अमूल्य है। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने में जागरुक करेगा। अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जागरूकता रैलियां, विद्यालयों और महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा पर आधारित कार्यशालाएं, और सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने कहा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हम सभी को यातायात नियमों का पालन करना होगा। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और गति सीमा का ध्यान रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जिला परिवहन अधिकारी पीआर जाट कहा कि सड़क सुरक्षा माह 1 से 31 जनवरी 2025 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता के साथ-साथ अन्य सुधार कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, सड़क सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हमें अपने बच्चों को सड़क सुरक्षा का महत्व सिखाना चाहिए और खुद उदाहरण बनना चाहिए। उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यह अभियान केवल जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे व्यवहार में बदलाव लाने का प्रयास है। इस अवसर पर एडीएम दिवांशु शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी, एसडीएम अभिमन्यु सिंह कुंतल सहित अन्य मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।