ईवीएम हटाकर मतपत्रों से चुनाव के लिए संघर्ष जारी रहेगा: महमूद प्राचा
शब्बीर हुसैन
कोटा.(रॉयल पत्रिका)। लोकतंत्र बचाओ आंदोलन समिति,कोटा की ओर संविधान और जनतंत्र की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अनवरत आंदोलन के क्रम में संस्था द्वारा देश के सर्वोच्च न्यायालय के सुप्रसिद्व अधिवक्ता महमूद प्राचा को कोटा में आमंत्रित करके ” लोकतंत्र पर बढ़ते हुए खतरे ओर समाधान” विषय पर उनके व्याख्यान का आयोजन किया। महमूद प्राचा ने अपने व्याख्यान में उनके द्वारा देश के सर्वोच्च न्यायालय और अनेकों प्रदेश के उच्च न्यायालयों में चुनाव आयोग और भाजपा की केंद्र सरकार के विरुद्ध दायर मुकदमों का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि ई वी एम के द्वारा चुनावों में की गई धांधली मात्र आरोप तक सीमित नहीं है, अपितु षडयंत्र पूर्वक नियोजित कार्यवाही है। महमूद प्राचा ने कहा कि उनसे पहले भी ई वी एम के द्वारा की जा रही धांधली के विरुद्ध याचिका लगाते रहे हैं, किन्तु उनकी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज नहीं किया। चुनाव आयोग को बचाने के लिए सरकार द्वारा संसद में अध्यादेश लाने के बाबजूद ई वी एम के प्रयोग को हटा कर मतपत्रों से मतदान कराने की उनकी लड़ाई हर कीमत पर जारी रहेगी। उन्होंने अपील की कि जन सहयोग से ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है। देश के अधिकांश विरोधी दल ई वी एम को हटाने की मुहिम में उनकी कोशिशों के साथ हैं। उन्हें इस दिशा में सफलता भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि कोटा आज शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, इस केन्द्र को कमजोर करने के लिए कोचिंग के बड़े केन्द्रों पर चुनाव के नाम पर अधिक से अधिक दबाब बनाया जा रहा है। व्याख्यान सभा को स्थानीय लाजपत राय भवन में महमूद प्राचा के विचारों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में कोटा अंचल के नागरिक, शिक्षाविद और बुद्धिजीवी एकत्रित हुए। सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अजय चर्तुवेदी ने की तथा संयोजक यशवंत सिंह ने मुख्य अतिथि प्राचा का स्वागत किया। व्याख्यान सभा का संचालन साहित्यकार महेन्द्र नेह एवम् प्रोफेसर डॉ. संजय चावला ने किया। समिति के वरिष्ठ सदस्य एवम् प्रदेश कांग्रेस कमेटी केकेसी के वाईस चेयरमैन मोहम्मद रिज़वान ख़ान,वरिष्ठ सदस्यों दुली चंद बोरदा,फतेह चन्द बगला एवम् इंडिया अगेंस्ट करप्शन के संयोजक विजय सिंह पालीवाल एवं महिला कॉंग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम ने जनतंत्र के पक्ष में अपने विचार रखे। लोकतंत्र बचाओ आंदोलन समिति के संयोजक रूपेश चड्ढा ने सभी उपस्थित श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।व्याख्यान की समाप्ति पर उपस्थित श्रोताओं की ओर से प्रश्नोत्तर काल में कुछ प्रश्न रखे गए, जिनके उत्तर देते समय महमूद प्राचा के सम्मान में बहुत उत्साह के साथ तालियां बजा कर उनके विचारों के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
