जैन नसियां रोड की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन? लापता पार्षद या लापरवाह प्रशासन
सादिक हिंदुस्तानी
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर, जयपुर राजधानी का सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला क्षेत्र है। लेकिन उतना ही जन समस्याओं से घिरा हुआ भी है। सांगानेर की कई समस्याएं बरसों से हल होने की उम्मीद से मुंह फाड़े खड़ी हुई है। जिसमें जैन नसियां रोड की बात की जाए तो एक बहुत बड़ी नाकामी वार्ड 94 की पार्षद पति अमित सैनी को जाती है। जिनको समस्याओं का पता होने पर भी उनके द्वारा कोई हल नहीं निकाला जा रहा है। दूसरी तरफ धीरे-धीरे पुराने होते जा रहे सांगानेर नगर निगम जोन के मुखिया रवि कुमार गोयल जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने में कामयाब होते नजर नहीं आ रहे हैं। जिसका कारण उनके लापरवाह अधिकारी ही उनके अथक प्रयासों को पूरा होने में अड़चनें पैदा कर रहे हैं। उनके अधिकारी दिखावा ज्यादा काम कम कर रहे है। करीब दो-तीन महीने से जैन नासियां रोड जोकि सांगानेर के वीआईपी रोड में गिना जाता है। कागजी मोहल्ले के निवासियों के द्वारा सीवरेज की शिकायतें पहुंच रही है। चौराहे के एक तरफ दो फर्लांग तक पानी फैल रहा है। कीचड़ हो रही है। राहगीरों को निकलने में बहुत परेशानी आ रही है। पाइप लाइन फटी हुई है, रोडो पर गड्ढे हो रहे हैं, नाली टूटी एवं कचरे से भरी हुई है, ट्रांसफार्मर बहुत नीचा है। उसमें सेफ्टी कवर लगना है, वरना कोई भी चपेट में आ सकता है। उसको ऊपर करने की जनता द्वारा कई बार मांग की जा चुकी है। लेकिन फिलहाल समस्याएं हल होने की कोई उम्मीद पूरी होती दिखाई नहीं दे रही है। सब राम भरोसे चल रहा है। दिखावा ज्यादा, काम कम हो रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नगरी सांगानेर का ऐसा हाल हो रहा है। धरातल पर काम होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
