Loading...

क्या नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारेंगे ?

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजनीतिक दलों ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। बिहार में समय पूर्व चुनाव की संभावना और बदलते राजनीतिक समीकरण यह साफ करते हैं कि आने वाले समय में सियासी हलचल और तेज होगी। जनता की नजरें अब नेताओं की रणनीतियों और चुनाव आयोग के फैसलों पर टिकी हैं।

लालू के बयान ने मचाया बवाल

अब बात करते हैं लालू यादव के बयान कि, लालू यादव ने साल के पहले दिन ही सीएम नीतीश को राजद में आने का ऑफर दे दिया। लेकिन लालू यादव के बयान से बिल्कुल अलग नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बयान दिया। तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि वो सीएम नीतीश को वापस नहीं लेने वाले। तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश के साथ वापस आना अपने पैरों पर कुल्हारी मारने जैसा है। सीएम नीतीश के लिए अब महागठबंधन के दरवाजे पूरी तरह बंद हैं। सीएम नीतीश के वापस आने का कोई सवाल नहीं है। तेजस्वी यादव के इस बयान से बिहार की सियासत गरमा गई। वहीं सीएम नीतीश के पलटने की चर्चा के बीच उनकी और तेजस्वी यादव की एक तस्वीर भी सामने आई, इस तस्वीर में सीएम नीतीश तेजस्वी की पीठ थपथपाते दिखें। तस्वीर बिहार के नए राज्यपार आरिफ मो. खान की शपथ ग्रहण समारोह की थी। इस तस्वीर ने भी सियासी पारा को बढ़ा।

सीएम नीतीश ना ना करते कर देते हैं हां –

बावजूद इसके फिलहाल नेता प्रतिपक्ष या खुद सीएम नीतीश भी महागठबंधन में जाने से साफ इनकार कर रहे हैं। सीएम नीतीश फिलहाल दूसरे चरण के प्रगति यात्रा पर हैं। बीते दिन इसके तहत वो गोपालगंज में थे। जहां उन्होंने एक बार फिर अपने बयान को दुहराया कि वो दो बार गलती कर चुके हैं अब वो गलती नहीं करेंगे। सीएम नीतीश ने कहा कि वो अब भाजपा में ही रहेंगे और एनडीए सरकार बिहार में विकास का कार्य कर रही है। सीएम नीतीश ने साफ किया है कि वो अब महागठबंधन के साथ नहीं जाएंगे। लेकिन अक्सर सीएम नीतीश अपने बयान से अलग ही काम करते हैं। सीएम नीतीश इसके पहले भी जब राजद के साथ थे तब कहते थे कि वो मर जाएंगे लेकिन भाजपा में नहीं जाएंगे लेकिन 2024 में मकर संक्रांति के बाद बिहार की सियासत बदली और सीएम नीतीश महागठबंधन को छोड़कर एनडीए के साथ हो गए और रिकॉर्ड 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली। वहीं एक बार फिर मकर संक्रांति आने वाला है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं फिर एक बार बिहार में बड़ा बदलाव ना देखने को मिल जाए। हालांकि सीएम नीतीश कब क्या करें ये तो खुद सीएम ही जानते हैं। फिलहाल सभी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारियों में जुट गई है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।