उमराह से लौटने पर मलिक परिवार का किया इस्तकबाल
शब्बीर हुसैन
किशनगंज (रॉयल पत्रिका)। भारत माता कॉलेज कैंपस में उमराह करके लौटने पर इस्तकबालिया प्रोग्राम में भारत माता कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर मजीद मलिक कमांडो के परिवार जन डॉक्टर अरमान मलिक, खुशनुमा मलिक गौरी, अम्मा, पोती फातिमा मलिक, बेटी नवीदा मलिक, शाहरुख खान, महमूद खान और जेबुन्निसा का कैंपस में माला पहनाकर इस्तकबाल कर मुबारकबाद पेश की गई। इस दौरान सर्वोदय ग्रुप के चेयरमैन ए जी मिर्जा, डॉ अजहर मिर्जा, मजहर मिर्जा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक इंजीनियर इंसाफ अली आजाद, पीसीसी सचिव मंजूर तंवर, शाकिर मिर्जा, फारूक राणा, पूर्व वक्फ चेयरमैन जाकिर मंसूरी, पूर्व चेयरमैन हाजी लियाकत अली मेव, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी, समाजसेवी शेख बहादुर, भाजपा के इकबाल नेता, पंचायत अंसारियांन समिति कोटा के सदर लियाकत अंसारी, मांगरोल ईदगाह सदर अशफाक अंसारी, डॉ इकबाल मांगरोल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मकसूद अली, पूर्व चेयरमैन हुसैन पठान, एपीपी असलम भारती एडवोकेट, पार्षद जाकिर खान, मदरसा कमेटी बारां के डिप्टी चेयरमैन शाहिद इकबाल भाटी, शब्बीर भाटी, शाकिर जेड सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
