Loading...

अजीमुश्शान मुशायरे में देर रात तक डटे रहे लोग

Jaipur

Follow us

Share

कोटा(रॉयल पत्रिका)। अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर वार्ड 52 कोटा उत्तर के पार्षद मोहम्मद आसिम ने रविवार को अंजुमन इस्लामिया सैकण्डरी स्कूल, चंद्रघटा, मक़बरा क्षेत्र में एक अज़ीमुश्शान अखिल भारतीय मुशायरा “शाम-ए-मुशायरा” शीषर्क से आयोजित किया, जिसमें देशभर से मशहूर शायरों ने अतिथि के रूप में पधारकर अपनी शायरी के जलवे बिखेरे। पार्षद मोहम्मद आसिम ने बताया कि इस महफ़िल के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से वरिष्ठ शायर एवं पत्रकार अरशद नदीम व मुंबई से एक्टर व शायर सिराज तालिब तथा अन्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद से शायर अहसन फ़िरोज़ाबादी, उत्तर प्रदेश से ही नूर शम्स इलाहाबादी, आक़िल ज़ैतपुरी, तनवीर मोहसिनी, जोधपुर राजस्थान से फ़ानी जोधपुरी, मांगरोल से इमरान मांगरोली, कोटा से डॉ. ज़ैबा फिज़ा, रियाज़ तारिक़, शोएब अंसारी, राशिद ख़ान शामिल हुए। मुंबई से शायर सिराज तालिब ने श्रोताओं को ” तू ग़नी है जिसे चाहे तवंगर कर दे, मेरे मालिक मेरे हालात को बेहतर कर दे। मैं तो क़तरा हूं फक़त मेरी औक़ात ही क्या,तू अगर चाहे तो क़तरे को समंदर कर दे ।” सरीख़ी शायरी सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शायर अहसान फ़िरोजाबादी, मशहूर शायिरा डॉ. जैबा फिज़ा व कोटा के ही नौजवान शायर रियाज़ तारिक़ ने अपनी बेहतरीन शायरी सुनाकर श्रोताओं को तालियां बजाने और वाह-वाह करने पर मजबूर कर दिया। इस मौक़े पर वरिष्ठ शायर अरशद नदीम,नूर शम्स इलाहाबादी, तनवीर मोहसिनी,आक़िल ज़ैतपुरी, फ़ानी जोधपुरी,शोएब अंसारी, राशिद ख़ान,अतहर उज्जैनी व डॉ. ग्यास ने भी अपनी शायरी से महफ़िल में चार चांद लगा दिए। इस दौरान श्रोताओं की भीड़ देर रात तक डटी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैफुल्लाह ख़ान ने की तथा अंत में पार्षद मोहम्मद आसिम ने सभी शायरों को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।