Loading...

कोटा के जीशान जैद ने 68वीं स्कूल नेशनल 19 वर्ष छात्र कराटे प्रतियोगिता में  कांस्य पदक जीता

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन 

कोटा(रॉयल पत्रिका)। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 20 दिसंबर से 24 दिसंबर 2024 तक डेली कॉलेज इंदौर मध्य प्रदेश में 68 वी स्कूल नेशनल 19 वर्ष छात्र-छात्रा कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई।  प्रतियोगिता में  प्रगति पब्लिक स्कूल कोटा के छात्र जीशान जैद ने कांस्य पदक प्राप्त राज्य का नाम रोशन किया। सेंसई रजनीश राय ने बताया कि जीशान ने मेवाड़ नेशनल कराते लीग 2023 में गोल्ड मेडल, 67 वी स्कूल राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता 2023 में गोल्ड मेडल जीता,17 वर्ष स्कूल नेशनल कराते प्रतियोगिता 2023 दिल्ली में भाग ले चुका हैं। जीशान 3 वर्ष से सेंसई रजनीश राय से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।  प्रगति स्कूल के डायरेक्टर परवेज खान, शारीरिक शिक्षक नीता डांगी, शारीरिक शिक्षक अमजद हबीब, शारीरिक शिक्षक लोकेश ओदिच्य जीशान के पिता साबिर हुसैन एवं माता जीनत बानो ने बधाई दी। रेलवे स्टेशन कोटा पहुंचने पर जीशान व उसके कोच रजनीश राय का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।