पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई
सवाई माधोपुर(रॉयल पत्रिका)। सिविल लाइन, सवाई माधोपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर 29 दिसंबर 2024 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह की तस्वीर पर फूल चढाकर श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा डॉ मनमोहन सिंह एक महान अर्थशास्त्र एवं सादगी ईमानदार बुद्धिमान व्यक्तित्व के धनी थे। जिन्होंने भारत देश की विकास में बहुत अच्छी भूमिका निभाई भारत देश की अर्थव्यवस्था के सुधार करने में उनको हमेशा याद किया जाता रहेगा। अपने कार्यकाल में अनेक विकास कार्य किए एवं देश को प्रगति के पथ पर लाने पर उनका योगदान हमेशा देश याद करता रहेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव हरिमोहन शर्मा ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह देश के ईमानदार एवं बुद्धिमान प्रधानमंत्री थे। जिन्होंने कांग्रेस पार्टी का बहुमत न होते हुए भी सबका साथ लेकर एक अच्छी सरकार चलाई सबका विश्वास जीता, जिन्होंने भारत के विकास को गति दी। श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामजीलाल बैरवा, के. एम. कवरिया, लक्ष्मी कुमार शर्मा, जिला सचिव बृजमोहन सिसोदिया, कुलदीप जैन, हरीश महेश्वरी, मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, प्यार सिंह गुर्जर, भजनलाल बैरवा, संजय गौतम, दीनदयाल वर्मा, भुवनेश्वर तिवारी, गणेश नायक, पुरुषोत्तम जोलिया आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
