Loading...

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना, घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव

Top News Trending Now क्राइम देश

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना, घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव

Follow us

Share

Chhattisgarh Family Suicide Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की संदिग्ध हालत (Five Members Of Same Family Found At Home) में लाश मिले है। एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक ही परिवार के हैं सभी मृतक

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। मृतकों में साजिद अली (50 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला है। वहीं उसकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली (19 वर्ष), पुत्री शाहिदा (17 वर्ष) और इरशाबा बेगम (16 वर्ष) का शव एक कमरे में मिला।

सुसाइड की आशंका

बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक रूप से जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया। एक ही मकान में पांच लोगों की लाश मिलने की सूचना जैसे ही इलाके में आग की तरह फैली गई। जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर टिकरापारा थाना पुलिस पहुंची। पूरे घर को सील कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस हत्या और सामूहिक आत्महत्या के सभी एंगल से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Advertisement

किराए के मकान में रह रहा था परिवार

मामले में टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि घटना संजय नगर के मदनी चौक की है। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। वे यहां पर किराए के मकान में रह रहे थे। परिवार ने मौत को गले क्यों लगाया? इसकी भी जांच की जा रही है। एफएसएल टीम मौके पर जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों की विवेचना की जा रही है।

मतपुर का रहने वाला था परिवार

इस बात की आशंका जताई जा रही है कि परिवार के मुखिया साजिद अली ने पहले सभी चार लोगों को जहर देकर मौत की नींद सुला दी। फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। यह परिवार करीब आठ महीने पहले ही सैयद जहीर के मकान में किराये पर रह रहा था। वहीं पड़ोसियों के मुताबिक, कल शाम से घर का दरवाजा नहीं खुला था। जब लोगों को शक हुआ, तो वहां जाकर देखा तो घर के एक कमरे में पांच लोगों की लाश पड़ी थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। यह परिवार शीतला मंदिर के पास मतपुर का निवासी था।

कर्ज के चलते होता था विवाद

साजिद अली मौदहापारा में बैटरी रिपेयरिंग का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार पर कुछ लोन था, जिसकी वसूली के लिए रिकवरी कर्मचारी अक्सर घर पर आया करते थे। ऐसे में आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी में विवाद होते रहता था।

कोमा जैसी हालत में मिले चार लोग

पुलिस ने यह भी दावा किया है कि FSL टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर चार लोग कोमा जैसी हालत में मिले, जिनके मुंह से झाग निकल रहा था, और परिवार का मुखिया साजिद तड़प रहा था। मौके से कुछ चिट्ठियां मिली हैं, जिनमें एक लड़की को बुलाने और एक रिश्तेदार का फोन नंबर इस्तेमाल करने का जिक्र है। वहीं स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि परिवार आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था। कई देनदार समय-समय पर घर आकर परेशान भी करते थे। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।