Loading...

डॉ. मनमोहन सिंह और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अपनी योग्यता और देश के विकास में दिए योगदान के आधार पर उच्च पदों तक पहुंचे

Jaipur

Follow us

Share

मुन्ना खान

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शुक्रवार 27 दिसंबर 2024 को सुबह दिल्ली में एम्स हॉस्पिटल में देहांत हो गया। डॉ. मनमोहन सिंह देश के विख्यात अर्थशास्त्री थे। जिनकी विश्व  में  भारत में हुए आर्थिक सुधारों को लेकर बड़ी चर्चा रहती थी। डॉ.मनमोहन सिंह देश के दो बार प्रधानमंत्री, एक बार वित्तमंत्री और एक बार रिजर्व बैंक के गवर्नर के पद पर रहे। उनका देश को आर्थिक संकट से निकालने और देश की आर्थिक तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह बोलने से ज्यादा काम करने में यकीन रखते थे, जबकि ज्यादातर नेता काम से ज्यादा बोलने में यकीन करते हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों से जब पूर्व प्रधानमंत्री अपना भाषण देते थे तो दुनिया के बड़े से बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष उनको गौर से सुनते थे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्वर्गवास से देश की एक महान शख्सियत नहीं रही। यह वास्तविकता है कि देश की दो महान शख्सियत डॉ. एपीजे कलाम और डॉ. मनमोहन सिंह देश के दो उच्च पदों पर अपनी योग्यता और देश के लिए दिए अपने योगदान के आधार पर पहुंचे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम देश के राष्ट्रपति बने थे, लेकिन उनका कद राष्ट्रपति  पद से भी बड़ा था। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम देश के महान रॉकेट वैज्ञानिक थे। उनको देश का मिसाइलमैन के नाम से भी जाना जाता है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने देश को अग्नि जैसी मिसाईल बनाकर दी। जिससे देश सामरिक दृष्टि से काफी ताकतवर हो गया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का देश के लिए इतना बड़ा योगदान था कि देश का बच्चा-बच्चा, सभी दलों के नेता उनका बहुत सम्मान  करते थे। यही कारण है कि मुसलमानों से परहेज करने वाली पार्टी भाजपा ने उनको राष्ट्रपति बनने की सिफारिश की। भाजपा की सिफारिश पर ही कलाम राष्ट्रपति बने थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।