Loading...

स्मार्ट मीटर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, बीजेपी बोली-पायलट का विकल्प बनने का प्रयास कर रहे अशोक चांदना

स्मार्ट मीटर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, बीजेपी बोली-पायलट का विकल्प बनने का प्रयास कर रहे अशोक चांदना

Follow us

Share

बूंदी/जयपुर। राजस्थान के बूंदी में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत पारीक और पंकज मीणा ने स्मार्ट मीटर और कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता पंकज मीणा ने कहा कि कांग्रेस स्मार्ट मीटर को लेकर किसानों और आम लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में स्मार्ट मीटर लागू करने का फैसला कांग्रेस सरकार के समय ही लिया गया था। अगर कांग्रेस को इस योजना से आपत्ति थी तो उस समय इसका विरोध करना चाहिए था, लेकिन अब जनता को गुमराह करने के लिए विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिण्डोली में कांग्रेस का प्रदर्शन जनता के हित में नहीं, बल्कि कांग्रेस के नेताओं के बीच नेतृत्व की होड़ का हिस्सा है। उनके अनुसार कुछ नेता अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम कर रहे हैं।

26 लाख किसानों को दिन में बिजली दी जा रही

पंकज मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार बिजली और पानी के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान अब बिजली उत्पादन के मामले में सरप्लस राज्य बन चुका है। साथ ही 26 लाख किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है और वर्ष 2027 तक प्रदेश के सभी किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

प्रदेश में कई विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे

वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत पारीक ने कांग्रेस नेता और विधायक अशोक चांदना के मुख्यमंत्री को लेकर दिए गए बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बारे में की गई टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और यह कांग्रेस की हताशा को दिखाती है। पारीक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में कई विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने पूर्वी राजस्थान तक यमुना का पानी पहुंचाने, सिंचाई, पेयजल और आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

Advertisement

‘पायलट का विकल्प बनने का प्रयास कर रहे अशोक चांदना’

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हो रहे विकास से कांग्रेस परेशान है और इसलिए वह जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। अशोक चांदना को लेकर पारीक ने कहा कि वे सचिन पायलट का विकल्प बनने की कोशिश कर रहे हैं और गुर्जर समाज में बड़ा नेता बनने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने चांदना पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें अपने व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए। प्रेस वार्ता के अंत में भाजपा नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे स्मार्ट मीटर और अन्य मुद्दों पर फैलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार से बचें। उनका कहना था कि राज्य सरकार किसानों, गरीबों और आम जनता के हित में पारदर्शिता और विकास के साथ काम कर रही है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।