दिल्ली में मंदिर के पुजारियों को मिलेंगे 18 हज़ार रुपये प्रतिमाह
नई दिल्ली।अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में चुनाव से पहले एक और बड़ा दांव खेल दिया है। इस बार आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना का ऐलान किया है, जिसमें 18 हजार रुपये मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को दिए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आगामी चुनावों में आप की सरकार बनने के बाद ये योजना लागू की जाएगी।प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा- ‘आज मैं एक योजना के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा कर रहा हूं। योजना का नाम पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है। इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा के ग्रंथियों को मानदेय देने का प्रावधान है। उन्हें लगभग 18000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। ऐसा देश में पहली बार हो रहा है। पुजारी एक ऐसा वर्ग है जिसने पीढ़ी दर पीढ़ी अनुष्ठानों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कभी अपने परिवार पर ध्यान नहीं दिया और हमने कभी उन पर ध्यान नहीं दिया।’
केजरीवाल ने अपने ऐलान में क्या कहा?
केजरीवाल ने कहा, ‘हम जानते हैं कि पुजारी हमारी किस तरह सेवा करते हैं। चाहे हमारे बच्चे का जन्मदिन हो या किसी प्रियजन की मृत्यु, उन्होंने हमेशा हमें भगवान से जोड़ा है। लेकिन उन्होंने कभी अपने परिवार पर ध्यान नहीं दिया और न ही हमने उन पर पर्याप्त ध्यान दिया। ये देश में पहली बार हो रहा है। हमने राष्ट्रीय राजधानी में कई ऐसे काम किए हैं जो पहली बार हुए हैं। हमने स्कूलों और अस्पतालों में सुधार किया और महिलाओं के लिए बस यात्रा की सुविधा दी। मुझे उम्मीद है कि बीजेपी और कांग्रेस सरकारें इससे सीख लेंगी और अपने राज्यों में ऐसी योजनाओं को लागू करेंगी।’
बीजेपी पर भी साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल ने इस नई योजना के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी इस योजना को बंद नहीं करा सकती। उन्होंने कहा कि हमारी बीजेपी वालों से विनती है कि महिला सम्मान और संजीवनी योजना की तरह इस योजना को कोशिश नहीं करेंगे। मैं तो कांग्रेस और बीजेपी की सरकारों से भी अपने-अपने यहां इस योजना को लागू करें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
