Loading...

लग्जरी विला, 4 फ्लैट, 3 प्लॉट, 2 किलो सोना, 20 किलो चांदी… DSP के पास 200 करोड़ की काली कमाई का खुलासा!

लग्जरी विला, 4 फ्लैट, 3 प्लॉट, 2 किलो सोना, 20 किलो चांदी… DSP के पास 200 करोड़ की काली कमाई का खुलासा!

Follow us

Share

ACB Raid In Telangana DSP House : हैदराबाद। तेलंगाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने पुलिस कंप्यूटर सर्विसेज के डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के घर पर छापेमारी की। जांच में अधिकारी की 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति, कई फ्लैट, प्लॉट, 50 एकड़ से ज्यादा जमीन, नकदी, सोना-चांदी और बैंक जमा का खुलासा हुआ।

कई फ्लैट, प्लॉट और खेती की जमीन मिली

तेलंगाना एसीबी ने गुरुवार को डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के घर समेत कुल 16 ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली गई। इनमें उनके रिश्तेदारों, दोस्तों, कथित बेनामीदारों और सहयोगियों से जुड़े ठिकाने भी शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाशी के दौरान तेलंगाना और कर्नाटक में फैली बड़ी संपत्तियों के दस्तावेज मिले। इनमें इब्राहिमबाग के वेसेला मीडोज में पेंटहाउस वाला लग्जरी G+2 विला, गाचीबोवली, टेलीकॉम नगर और तेल्लापुर में चार फ्लैट, नागोल और पटनचेरु में तीन खाली प्लॉट शामिल हैं। इसके अलावा, मणिकोंडा में G+5 कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में हिस्सेदारी, 3,000 वर्ग फुट की व्यावसायिक जगह और कर्नाटक, संगारेड्डी, विकाराबाद तथा मुचिंताला में 50 एकड़ से ज्यादा खेती की जमीन से जुड़े दस्तावेज भी मिले। जांच में एक माइनिंग कंपनी में 75 लाख रुपए के निवेश का भी पता चला।

नकदी, सोना-चांदी और बैंक जमा भी मिले

एसीबी ने डीएसपी के घर से 3.6 लाख रुपये नकद और एक कथित बेनामीदार के घर से 40 लाख रुपये बरामद किए। इसके अलावा 2 किलो सोने के गहने, 20 किलो चांदी की वस्तुएं और करीब 19.91 लाख रुपये के बैंक डिपॉजिट का भी पता चला।

200 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का अनुमान

जांच एजेंसी के अनुसार, बरामद अचल संपत्तियों की मौजूदा बाजार कीमत 200 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है, जबकि उनकी रजिस्टर्ड कीमत इससे काफी कम है। तलाशी के दौरान घर से विदेशी शराब की 23 बोतलें भी मिलीं, जिसकी जानकारी आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को दे दी गई है।

Advertisement

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

वहीं, डीएसपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 संशोधन) की धारा 13(1)(b) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी का कहना है कि जांच अभी जारी है और अवैध संपत्ति की कुल कीमत बढ़ सकती है। इसके साथ ही, इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।