Loading...

बेल्जियम के 10 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग, इमारत में थे 200 लोग, बड़ी संख्या में मौत की खबर

बेल्जियम के 10 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग, इमारत में थे 200 लोग, बड़ी संख्या में मौत की खबर

Follow us

Share

ब्रुसेल्स। उत्तरी बेल्जियम के एंटवर्प शहर में बुधवार को एक 10 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। एंटवर्प अग्निशमन विभाग ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 9:53 बजे एंटवर्प के लिंकेरोएवर जिले में आवासीय बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर भीषण आग लगने की आपातकालीन सूचना प्राप्त हुई। आग की सूचना मिलते ही बड़े पैमाने पर आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की गई। अग्निशमन दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया, जहां उन्होंने बचाव और आग बुझाने के कार्य शुरू किए।

पुलिस के अनुसार, 10 मंजिला इस इमारत में करीब 200 लोग रहते हैं। दमकलकर्मियों द्वारा आग बुझाने के प्रयासों के दौरान बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है। अधिकारियों ने कई लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन मृतकों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही हताहतों की सटीक संख्या का खुलासा किया गया है। बचाव अभियान जारी है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी?

प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए धुएं के कारण घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने की अपील की है। पुलिस ने बयान में कहा, “धुएं से प्रभावित स्थानीय निवासी अपनी खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें और आवश्यकता पड़ने पर वेंटिलेशन सिस्टम भी बंद कर दें।” घटनास्थल पर तलाशी, बचाव और नुकसान का आकलन करने का काम जारी है। मृतकों की संख्या और नुकसान की पूरी जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement

दूर तक उठता हुआ दिखाई दिया धुंआ

घटनास्थल से मिली तस्वीरों में बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों से घना काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। आपातकालीन वाहन और फायरब्रिगेड की गाड़ियां इलाके को घेरे हुए हैं। बिल्डिंग के आसपास लोग अपने परिजनों को खोज रहे हैं। इलाके में अफरा तफरी मची हुई है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।