Loading...

महिला पर था भूत-प्रेत का साया! पति ने बेटा-बेटी और पत्नी को मारा, फिर उठाया खौफनाक कदम

महिला पर था भूत-प्रेत का साया! पति ने बेटा-बेटी और पत्नी को मारा, फिर उठाया खौफनाक कदम

Follow us

Share

जोधपुर। राजस्थान के फलोदी जिले से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक किसान ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। चारों के शव खेत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी से पति परेशान रहता था। यह घटना देचू थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव की है।

पति ने पत्नी और दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या की

देचू थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पति ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को गला दबाकर हत्या की। इसके बाद खुद फंदे पर लटक गया। मृतकों की पहचान गेनाराम (35), उसकी पत्नी पुष्पा (32), बेटी खुशबू (13) बेटा किशन (10) के तौर पर हुई है। थानाधिकारी ने बताया कि गेनाराम खेत में मजदूरी करता था। उसका परिवार भी साथ रहता था। आज (मंगलवार) सुबह करीब 8 बजे खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। IG सत्येंद्र सिंह ने बताया- फतेहगढ़ गांव के खेत में 4 शव मिले हैं। महिला और दो बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे। एक फंदे पर लटका था।

पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गेनाराम की पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इसी को लेकर परिवार उसे एक भोपा (तांत्रिक) के पास लेकर गया था। परिवार वालों को आशंका थी कि पुष्पा पर भूत-प्रेत का साया था। माना जा रहा है कि इसी के चलते वह परेशान था। गेनाराम मूरू रूप से पाली जिले के रोहट इलाके का रहने वाला था। वह करीब 5 साल पहले फतेहगढ़ (फलोदी) आया था। यहां खेतों में मजदूरी करता था।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।