Loading...

यूपी-बिहार और छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, MP-गुजरात में अटका मानसून, जानें राजस्थान के हाल

यूपी-बिहार और छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, MP-गुजरात में अटका मानसून, जानें राजस्थान के हाल

Follow us

Share

Monsoon Rainfall Update : नई दिल्ली/जयपुर। देश के 4 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी है। राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड के कई इलाकों बारिश हो रही है। हालांकि हरियाणा सहित देश के 6 राज्यों में तेज गर्मी हो रही है। जिन प्रदेशों में गर्मी हो रही है, उनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात है। इन राज्यों के कई शहरों में बुधवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा हरियाणा के रोहतक में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली में 43.4 डिग्री सेल्सियस, यूपी के बांदा में 43.2 डिग्री सेल्सियस, मध्य प्रदेश के खजुराहो में 41.2 डिग्री सेल्सियस, पंजाब के आनंदपुर साहिब में 40.6 डिग्री सेल्सियस और गुजरात के सुरेंद्रनगर में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

यूपी में मानसून की दस्तक करीब

वहीं, उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक अब बेहद करीब है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मंगलवार से बुधवार के बीच कभी भी मानसून सक्रिय हो सकता है। इसके साथ ही कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। यूपी में मानसून की एंट्री से पहले सोमवार 15 जिलों में तेज बारिश हुई। फिरोजाबाद के गांव में ई-रिक्शा पर नीम का पेड़ गिर गया, हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बस्ती और महराजगंज में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। इधर, बिहार के 15 जिलों में सोमवार को आंधी के साथ बारिश हुई। सीतामढ़ी, मुंगेर और पटना में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। 24 लोग झुलस गए। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों और एक युवक की मौत हो गई।

असम में बाढ़ से 20 हजार से अधिक लोग प्रभावित

असम और अरुणाचल प्रदेश में कई हिस्सों में लगातार बारिश की वजह से बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति बनी हुई है। दोनों राज्यों में बाढ़ को लेकर हाहाकार मचा है। कई इलाके पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। अरुणाचल में बारिश से लेकू नदी उफान पर आ गई, जिससे असम के जोनाई इलाके में भीषण बाढ़ आ गई। नेशनल हाईवे-515 भी डूब गया। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक, बाढ़ से राज्य के छह जिलों में 20 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा असर धेमाजी जिले में पड़ा है, जहां करीब 16 हजार लोग प्रभावित हैं। बाढ़ से 96 गांव डूब गए हैं, करीब 1690 हेक्टेयर फसल और 48 हजार से ज्यादा जानवर प्रभावित हुए हैं।

मध्य प्रदेश के 15 जिलों पहुंचा मानसून

मध्य प्रदेश में 24 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश 15 जिलों में मानसून पहुंच गया है। 15 जिलों में अलीराजपुर, इंदौर, धार, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी शामिल है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 5 जिले बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच तक पानी गिर सकता है। 2 जुलाई से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे अति भारी या भारी बारिश का दौर चलेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश-गुजरात में मानसून ने 24 जून को एंट्री ली थी। अब तक 22 राज्यों को कवर किया, लेकिन इसके बाद से आगे नहीं बढ़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 जुलाई मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा।

Advertisement

राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस से हाल बेहाल

राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। श्रीगंगानगर 45.1 डिग्री तापमान के साथ सोमवार को देश का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, जोधपुर, बीकानेर में भी इन दिनों मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है। वहीं, कोटा, झालावाड़, बारां सहित कई जिलों में कल हल्के बादल छाए रहे। कुछ जिलों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के 26 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में इस सप्ताह के अंत तक मानसून की एंट्री हो सकती है। कोटा, बारां के एरिया से मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।