Loading...

घांघू के शूटर मैत्रेय ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में किया क्वालीफाई

Jaipur

Follow us

Share

चूरू मोहम्मद (रॉयल पत्रिका)। घांघू के शूटर कुमार मैत्रेय ने भोपाल की मध्यप्रदेश स्टेट शूटिंग एकेडमी में चल रही 67 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर राईफल शूटिंग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए यूथ और सब यूथ श्रेणियों में नेशनल क्वालीफाई किया है। इससे पूर्व नवंबर माह में भोपाल और दिल्ली में हुई प्री नेशनल चैंपियनशिप में क्वालीफाई किया था। उल्लेखनीय है कि मैत्रेय घांघू, सरपंच विमला देवी और पूर्व जीएसएस अध्यक्ष परमेश्वर लाल दर्जी के पौत्र हैं। मैत्रेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच करणवीर सिंह, अपने पिता कुमार अजय, माँ पूजा को दिया है। चूरू केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 9 के विद्यार्थी मैत्रेय फिलहाल चूरू जिला स्टेडियम स्थित चिंकारा शूटिंग रेंज में अभ्यास कर रहे हैं। मैत्रेय ने बताया कि उनका सपना देश के लिए खेलने और मेडल जीतने का है। उन्होंने बताया कि दिल्ली और भोपाल में चल रही राईफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में चूरू की चिंकारा शूटिंग रेंज के खिलाड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मैत्रेय की सफलता पर घांघू के ग्रामीणों, खेलप्रेमियों, शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।