Loading...

जेएलएन कैंपस सांगोद में उमंग 2024 का भव्य समापन

Jaipur

Follow us

Share

सांगोद (रॉयल पत्रिका)। शैक्षणिक और स्वास्थ्य विकास को नई दिशा देते हुए जेएलएन कैंपस सांगोद में 17 दिसंबर से 21 दिसंबर 2024 तक आयोजित उमंग 2024 के समापन समारोह ने अतिथियों, अभिभावकों और आगंतुकों को भाव-विभोर कर दिया। इस कार्यक्रम में स्वागत भी था, उमंग भी, कार्यशाला भी और प्रदर्शनी भी, जिसने क्षेत्र में नवाचार और रचनात्मकता का नया इतिहास रच दिया। समारोह में सांगोद के एसडीएम रामावतार मीना, डीवाईएसपी अभय शर्मा, सुधा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निदेशक डॉ. आर.के. अग्रवाल, सांगोद बीडीओ कुशलेश सिंह हाड़ा, एसएसपी के अध्यक्ष और सलाहकार, राजस्थान सरकार के स्कूल शिक्षा समूह के अनिल शर्मा, सर्वोदय एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक ए.जी. मिर्ज़ा, हाड़ौती डिवीजन बी.एड कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल शर्मा, प्राचार्य गवर्नमेंट कॉलेज सांगोद प्रोफेसर अनीता वर्मा, डॉक्टर कविता जैन एवं मेघराज मीना, भारत माता ग्रुप ऑफ कॉलेजे के निदेशक मजीद मलिक कमांडो, महाराणा प्रताप कॉलेज के निदेशक महेश शर्मा, एसएसपी राजस्थान के उपाध्यक्ष शरवन जी भोरा, सलाहकार मुतालिब कोटवाल, आईटी सेल इंचार्ज हरिओम जी गौतम, एसएसपी राजस्थान के सचिव अशरफ बैग और संस्कार अकादमी के समन्वयक अमन मिर्जा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। संस्थान निदेशक डॉ. आज़म बैग, कैंपस कोऑर्डिनेटर उजमा बैग, प्राचार्य जेएलएन डिग्री कॉलेज रियाजउद्दीन अंसारी, आईटी इंचार्ज अनाब बैग, अकादमिक प्रमुख सना बैग, और कैंपस प्रशासक असलम बैग ने अतिथियों और अभिभावकों का माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कैंपस के छात्रों और शिक्षकों ने 28 जीवंत मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। जिनमें बिजली उत्पादन, स्मार्ट कृषि, सौर ऊर्जा और सांगोद नगर में रेल संचालन, कोटा हैंगिंग ब्रिज जैसे विषय शामिल थे। इन भव्य और आकर्षक मॉडलों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह प्रदर्शन जेएलएन कैंपस के छात्रों की नवाचारी सोच और रचनात्मकता का प्रमाण था। जिसे मुख्य अतिथि उपखंड विकास अधिकारी राम अवतार मीणा ने भी  खूब सराहना की। लगभग 300 छात्र,छात्राओं को नगद प्रोत्साहन राशि और सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्थान निदेशक डॉ. आज़म बैग ने छात्रों को ₹1 लाख की नकद राशि प्रदान की और रनर अप को सांत्वना पुरस्कार दिया जिससे छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रेन ब्रेन प्रदर्शनी, वाद-विवाद, खेलकूद, रंगोली, और नृत्य-नाटिका प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कैंपस का नाम रोशन किया। समारोह में डॉ. आज़म बैग ने घोषणा की कि छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए बिजली उत्पादन और कृषि जैसे मॉडल, जो प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे, उन्हें शीघ्र ही गांधी चौक, सांगोद में प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्राम और क्षेत्रवासियों को छात्रों के प्रयासों से जोड़ना है। इसके अलावा, सौर ऊर्जा, कृषि, और सांगोद में रेल संचालन पर विस्तृत भूमिका तैयार कर प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।  जेएलएन कैंपस सांगोद द्वारा आयोजित उमंग 2024 ने शैक्षिक और स्वास्थ्य विकास के क्षेत्र में न केवल नए आयाम स्थापित किए, बल्कि नवाचार और टिकाऊ विकास को भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन नीता डांगी द्वारा किया गया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।