Loading...

ताजिम टूर एंड ट्रेवल्स द्वारा हज व उमराह तरबियती कैंप आयोजित 

Jaipur

Follow us

Share

कोटा(रॉयल पत्रिका)। हाड़ौती संभाग में दो दशक से प्राइवेट टूर ऑपरेटर की सेवाएं दे रही हज ओर उमराह पर ले जाने वाली प्राइवेट एजेंसी ताजिम टूर एंड ट्रेवल्स की जानिब से हज ओर उमराह के तरबियती कैंप का आयोजन शनिवार को विज्ञान नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम रजा ए मुस्तुफा में आयोजित किया गया। ताजिम हुसैन ने बताया हाजी अनवर अत्तारी, हाफिज इनायत खान व अजहर खान सहित उलेमाओं द्वारा हज व उमराह के अरकान के बारे में मुकम्मल जानकारी दी गई। ताकि मक्का व मदीना में हज ओर उमराह के अरकान पूरे करते वक्त किसी को परेशानी का सामना करना न पड़े। पार्षद साहिब हुसैन ने बताया कि इस प्रोग्राम में मेहमानों के रूप मे पंचायत अंसारियांन समिति के सदर लियाकत अंसारी, अंसारी वेलफेयर सोसायटी के सदर सिराज अंसारी, दारुल उलूम रज़ा के मुस्तफा मदरसा के सदर सलीम भाई, सहवरित पार्षद ज़रगाम भाई, एडवोकेट अंसार इंदौरी, शाहनवाज भाई, सिराज खान, आरिफ भाई, ज़हीर भाई आदि ने शिरकत की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।