Loading...

आचार्य भगवंतों ने किया निःशुल्क पशु-पक्षी चिकित्सालय का निरीक्षण

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन 

बारां(रॉयल पत्रिका)। बोरडिया परिवार के कुलदीपक बालमुनि श्री विजयचद्र सागर जी के पिताजी विजय बोरडिया व माता शिल्पा बोरडिया ने बताया कि आचार्य भगवंतों द्वारा पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की प्रेरणा से बड़ां बालाजी तीर्थधाम के सामने संचालित महावीर गौशाला निःशुल्क पशु-पक्षी चिकित्सालय पहुंच कर वहां पर संचालित जीव दया के कार्यो का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निःशुल्क  पशु-पक्षी चिकित्सालय में संचालित जीव दया के कार्यो को देखकर गुरुदेव ने कहा कि इस संसार में जन सेवा, प्रभू सेवा ऐसा नारा तो बहुत बार सुना है पर आज इस निशुल्क पशु-पक्षी चिकित्सालय का निरीक्षण करके ऐसा एहसास हो रहा है कि प्रमोद जैन भाया ने पशु सेवा, प्रभु सेवा का एक नया नारा जगत को दिया है। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में एक बार अवश्य इस निःशुल्क पशु चिकित्सालय का अवलोकन करना चाहिए क्योंकि यहां जिस प्रकार से अबोल जीवो की निःशुल्क सेवाएं होती है, शायद पूरे विश्व ऐसी सेवाएं और सुविधाएं मनुष्य के भी नहीं होती होगी। गुरुदेव का आज यहां पर मांगलिक हुआ। पशुओं को गुरुदेव श्री ने नवकार महामंत्र सुनाया और भाया दम्पत्ति परिवार को ऐसा आशीर्वाद प्रदान किया कि जब तक आसमान में सूरज और चन्द्रमा है तब तक धरती पर आपकी गौशालाएं एवं निःशुल्क पशु-पक्षी चिकित्सालय की सेवाएं चलती रहेगी। श्री गुणवर्धन शंखेश्वर जैन तीर्थ ट्रस्ट अध्यक्ष, जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन, सोनम एवं पूजा श्रीमाल ने बताया कि आचार्य भगवन्त वर्धमान तपोनिधि प. पू. आचार्य श्री नयचंद सागर सूरी म.सा., सहस्त्रावधानी प. पू.गणिवर्य डॉ. श्री अजीतचन्द्र सागर जी म.सा. व बोरडिया परिवार के कुलदीपक बालमुनी श्री विजयचन्द्र सागर जी म.सा. 21 आदि ठाणा बारां पधारे हुए है। पूरे नवयुवक मण्डल एवं महिला मण्डल की सदस्याएं रविवार को  बारां शहर से महाराज साहब के साथ पैदल विहार करते हुए बड़ां बालाजी स्थित श्री महावीर गौषाला निषुल्क पशु-पक्षी चिकित्सालय पहुंचे। पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया एवं पशु पक्षी चिकित्सालय के चिकित्सक द्वारा महाराज साहब को पूरे चिकित्सालय परिसर का विस्तार से अवलोकन करवाया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।