Loading...

सादगी व शरीयत के अनुसार मक्का मस्जिद में हुआ निकाह

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन अंसारी

बारां (रॉयल पत्रिका)। स्टेट हज कमेटी राजस्थान के पूर्व सदस्य, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद अशफाक (भईयाजी) के बेटे मोहम्मद इल्फाम मोनू का निकाह शुक्रवार को बाद नमाज मगरिब मक्का मस्जिद बारां, में मस्जिद के ईमाम मोहम्मद असलम साहब की बेटी जिया तराहुम के साथ शरीयत के हिसाब से सम्पन्न हुआ। निकाह की इस महफिल में दुल्हन पक्ष से किसी भी तरह का दहेज नहीं लिया गया। न ही लड़की वालों के घर खाने की कोई दावत हुई। समाज में फैली कुरीतियों एवं दहेज प्रथा के खिलाफ ये निकाह बिल्कुल सादगी से सम्पन्न हुआ। निकाह दुल्हन के वालिद व मक्का मस्जिद के ईमाम असलम साहब ने पढ़ाया। निकाह के बाद दूल्हे पक्ष द्वारा दुल्हन को नकद मेहर अदा किया गया। जिसकी चर्चा मजलिस में खूब हुई। इस निकाह के जरिए समाज में संदेश दिया गया कि मेहर लड़की का हक हे जिसे समय पर अदा करना चाहिए। निकाह के बाद दूल्हे पक्ष द्वारा सभी को खुजूर और इत्र तकसीम किया गया। निकाह में एडवोकेट खलील खान गोरी, मुन्ना पठान, शराफत मारसाब, जहूर सर्राफ, सप्पू भाई, इकबाल नेता, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, मुस्तफा अंसारी, डॉक्टर इम्तियाज, मुश्ताक अहमद, हाजी जाहिद हुसैन, मोहम्मद इमरान, डॉक्टर रजीब अंसारी, मो. अफजाल, मो. आसिफ भाईजान, अस्सू भाई, मो. अबरार, मो. अफसार, मो. अनवार, मो. दानिश, ईमाम अकरम साहब, मौलाना इम्तियाज, मोहम्मद अरशद अंसारी एलडीसी, फिरोज भाई, दानिश अंसारी, मो. अनस, तनवीर खान अंता, गाजी अंसारी, आसिफ मंसूरी, शाहरुख, ताहिर शेख आदि मौजूद रहे। निकाह के बाद दुल्हन को सादगी के साथ घर से विदा किया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।