Loading...

शहीद अशफाक उल्ला खान के जन्मदिन पर याद किया

Jaipur

Follow us

Share

कोटा.(रॉयल पत्रिका)। शहीद अशफाक उल्ला खान का जन्म दिन मदरसा दारुल उलूम रजा ए मुस्तुफा विज्ञान नगर में से मनाया गया। इस अवसर पर मदरसे के बच्चों ने कुरान की तिलावत की, नात ए पाक पढ़ी। इस अवसर पर बोलते हुए समाज सेवक अनवर खान ने कहा कि, आज हमें मदरसों को दीन और दुनियां दोनों क्षेत्रों में शिक्षा का बेहतरीन विकल्प देने की चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए।मदरसा दारुल उलूम रजा ए मुस्तुफा के सदर मोहम्मद सलीम ने कहा कि अशफाकुल्लाह खान जैसी देश भक्ति की भावना हर बच्चे में पैदा होना जरूरी है।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए नूर अहमद पठान ने शहीद अशफाकुल्लाह खान के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला, और बताया कि बहुत कम उम्र में जिंदगी की खुशियां छोड़ कर, देश के लिए जान देने की अशफाक उल्ला खान बेहतरीन मिसाल है। अंत में मदरसा दारुल उलूम रजा ए मुस्तुफा के व्यवस्थापक इंजीनियर सिराज अहमद अंसारी ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश के लिए बहुत गर्व का दिन है। कार्यक्रम में मदरसा टीचर रुबीना अंसारी, तबस्सुम अंसारी, रेशमा बानो, शमीना गौरी, तबस्सुम टोंक व नसीम बानो आदि मौजूद थीं।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।