शिक्षक भर्ती में उर्दू के पदों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
बारां (रॉयल पत्रिका)। जिला संयोजक मोहम्मद आबिद देशवाली व जिलाध्यक्ष रविकांत रैगर ने बताया कि हाल ही में जारी हुई फर्स्ट ग्रेड, सेकंड ग्रेड व रीट में उर्दू विषय के नाम मात्र पद होने के कारण बड़ी संख्या में तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए और सभी श्रेणियों में उर्दू के पद बढ़ाने को लेकर शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उपाध्यक्ष योगिता बैरवा और कोषाध्यक्ष शिरीन अंसारी का कहना है कि प्रदेश में स्कूल से लेकर कॉलेज तक उर्दू विषय के शिक्षक नहीं होने के कारण उर्दू के विद्यार्थियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। अनवर सिद्दीकी हाश्मी ने कहा बेरोजगार छात्र व छात्राओं का कहना है कि उर्दू विषय किसी खास समुदाय की भाषा नहीं है बल्कि इसे सभी जाति व समुदाय के लोग पढ़ते हैं और रोजगार की उम्मीद करते हैं लेकिन जब विज्ञप्ति में सबसे कम पद देखने को मिले तो उन्हें निराशा हुई। महासचिव अकीनो खान, पिंकी रेगर, उमेश मीणा, केशव मीणा व सिमरन ने बताया कि वर्तमान में उर्दू विषय को अल्पसंख्यक समुदाय के अतिरिक्त बहुसंख्यक समुदाय के विद्यार्थी भी बड़ी तादाद में पढ़ रहे हैं और अन्य भाषाओं की तरह उर्दू से प्रशिक्षित हजारों छात्र छात्राएं सरकार से रिक्त पदों पर भर्ती की आशा लगाए बैठे हैं लेकिन हाल ही मे वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2024 में उर्दू के नाम मात्र पद देखकर बेरोजगारों को झटका लगा और उर्दू बेरोजगार संघ ने पदों को बढ़ाने को लेकर ज्ञापन दिया साथ ही कहा कि सरकार पदों को नहीं बढ़ाती है तो संगठन बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगा और इसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी। ज्ञापन देने वालों में गायत्री बेरवा, गुलिस्ता बानो, दीपक वर्मा, जैनब बी, विनोद महावर, शबाना खान, दीपक खींची, ऋषिराज मीणा आदि उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
